IND vs ENG: जब रोहित शर्मा ने रिव्यू लेने के लिए अंपायर Marais Erasmus से पूछा, 'आपको क्या लगता है?' - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: जब रोहित शर्मा ने रिव्यू लेने के लिए अंपायर Marais Erasmus से पूछा, ‘आपको क्या लगता है?’

भारतीय टीम की ओर से दूसरे टेस्ट की पहली पारी में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और इस मैच में 209 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Rohit Sharma (Pic Source-X )
Rohit Sharma (Pic Source-X )

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की ओर से दूसरे टेस्ट की पहली पारी में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और इस मैच में 209 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने यह रन 290 गेंदों में 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से बनाए।

यशस्वी ने दोहरा शतक दूसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने इस मैच की अपनी पहली पारी में शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन इस समय टीम मुश्किल स्थिति में है। इंग्लैंड की पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने Zak Crawley का बेहतरीन कैच पकड़ा और इंग्लिश बल्लेबाज को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

दरअसल दूसरे दिन के खेल के दौरान अक्षर पटेल ने Zak Crawley को बेहतरीन गेंद फेंकी जिसपर श्रेयस अय्यर ने भी इंग्लिश बल्लेबाज का काफी अच्छा कैच पकड़ा। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा ने अंपायर Marais Erasmus से पूछा आपको क्या लगता है? रिव्यू लेना सही है?’

यह रही वीडियो:

Zak Crawley ने इंग्लैंड की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 78 गेंद में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से टीम को पहली पारी में काफी अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन बाकी खिलाड़ी उनका साथ अच्छी तरह से नहीं दे पाए।

भारत ने दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए हैं। भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और यही वजह है कि उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ काफी बड़ा स्कोर बना दिया है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया था। अब देखना यह है कि इस दूसरे टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है? फिलहाल दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम इंग्लैंड से आगे है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?