NZ vs SA: केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास, खेल के पहले दिन दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा नाबाद शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs SA: केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास, खेल के पहले दिन दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा नाबाद शतक

न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 258 रन पर दो विकेट खो दिए हैं।

Kane Williamson and Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson and Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच Mount Maunganui के बे ओवल में शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 258 रन पर दो विकेट खो दिए हैं।

बता दें, न्यूजीलैंड की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं रही थी और 39 रन पर उन्होंने अपने शुरुआती दो विकेट गवा दिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम पहले टेस्ट में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 48 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं Devon Conway ने पहले टेस्ट में सिर्फ एक रन ही बनाए। मेजबान के 39 रन पर दो विकेट गिर गए थे जिसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अभी तक तीसरे विकेट के लिए 219* रनों की साझेदारी कर ली है।

केन विलियमसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 259 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 112* रन बना लिए हैं जबकि रचिन रवींद्र ने 211 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 118* रन बना दिए हैं। इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया है। अभी तक पहले टेस्ट में मेजबान आगे है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन पेटरसन और Tshepo Moreki ने 1-1 विकेट हासिल कर लिया है। अब खेल का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

बता दें, SA20 की वजह से दक्षिण अफ्रीका के सीनियर खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं और यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम को भेजा गया है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। हालांकि खेल का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?