IND vs ENG: DRS की मांग पर आपस में भिड़े रोहित शर्मा और कुलदीप यादव - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: DRS की मांग पर आपस में भिड़े रोहित शर्मा और कुलदीप यादव

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी 332 रनों की ओर जरूरत है।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत विशाखापट्टनम में हो चुकी है। अभी तक मेजबान भारत ने इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। दोनों टीमों के बीच खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं और उन्हें अभी भी 332 रनों की ओर जरूरत है।

हालांकि खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शानदार स्पिनर कुलदीप यादव के बीच DRS को लेकर मजेदार बहस देखने को मिली। दरअसल कुलदीप यादव रोहित शर्मा को DRS लेने के लिए कह रहे थे। इन दोनों के बीच की यह मजेदार बहस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

https://twitter.com/tweet_naveen5/status/1754093078485356890

भारतीय टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

बता दें, दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गया। जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। जसप्रीत बुमराह के अलावा कुलदीप यादव ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके।

जवाब में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की ओर से दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 147 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गिल के अलावा अक्षर पटेल ने 45 रनों का योगदान दिया जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर ने भी 29 रनों का योगदान दिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 14 ओवर में 67 रन बना दिए हैं और सिर्फ एक विकेट खोया है। उन्हें अभी भी 332 रनों की और जरूरत है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक Zak Crawley ने 50 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 29* रन बना लिए है जबकि रेहान अहमद ने 8 गेंदों में दो चौकों की मदद से 9* रन बना दिए हैं। बेन डकेट ने 27 गेंद में छह चौकों की मदद से 28 रन बनाए। भारत की ओर से दूसरी पारी में अभी तक एकमात्र विकेट रविचंद्रन अश्विन ने झटका है। खेल का चौथा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?