भारी वजन ने खोली Prithvi Shaw की पोल, कैच पकड़ने के बाद गिर पड़ा ये खिलाड़ी
रणजी ट्रॉफी के जरिए काफी समय बाद हुई है शॉ की क्रिकेट में वापसी।
अद्यतन - फरवरी 5, 2024 1:19 अपराह्न

लंबे समय बाद Prithvi Shaw की क्रिकेट में वापसी हुई है, जहां ये खिलाड़ी अगस्त 2023 से क्रिकेट नहीं खेल रहा था। दूसरी ओर शॉ को हमेशा उनके वजन के लिए Troll किया जाता है, इस बीच बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने वजन के कारण परेशानी में नजर आए हैं।
कब चोटिल हुआ था ये बल्लेबाज?
Prithvi Shaw को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, वहीं साल 2023 में वो काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड गए थे। इस दौरान शॉ को घुटने में चोट लगी थी, उसके बाद से वो क्रिकेट से दूर हो गए थे। लेकिन अब वो मैदान में वापसी कर चुके हैं, ऐसे में देखना अहम होगा की ये खिलाड़ी बल्लेबाजी में कैसा प्रदर्शन करता है।
Prithvi Shaw का भारी वजन उनका दुश्मन है
*रणजी ट्रॉफी के जरिए काफी समय बाद हुई है शॉ की क्रिकेट में वापसी।
*बंगाल के खिलाफ मैच के दौरान स्लिप में पृथ्वी ने पकड़ा था एक कैच।
*लेकिन भारी वजन के कारण कैच पकड़ते ही गिर पड़ा ये खिलाड़ी।
*वहीं शॉ ने खुद ये वीडियो किया है अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
इंस्टा स्टोरी के वीडियो से Prithvi Shaw की ली गई तस्वीरें

Mumbai टीम का प्रदर्शन कैसा चल रहा है?
दूसरी ओर मुंबई टीम रणजी ट्रॉफी में अपने नाम के मुताबिक ही प्रदर्शन कर रही है, जहां टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, तो 1 में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन टीम के लिए रहाणे का प्रदर्शन सिर दर्द बना हुआ है, ये खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हुए जा रहा है। तो टीम के लिए शिवम दुबे का प्रदर्शन दमदार चल रहा है और वो हर मैच में टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। अब देखना अहम होगा की टीम रहाणे को और कितने मौके देती है रणजी ट्रॉफी में, साथ ही रहाणे को टीम इंडिया से खेले भी काफी समय हो गया है।