कभी जिस रिंकू सिंह को क्रिकेट छोड़ने के लिए बोला गया था, आज उसकी रिंकू के साथ सब तस्वीर लेते हैं
टीम इंडिया से डेब्यू करने के बाद रिंकू सिंह की पूरी लाइफ बदल गई है।
अद्यतन - Feb 6, 2024 6:45 pm

कहते हैं कि मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है, ऐसा ही कुछ रिंकू सिंह के साथ हुआ। जहां गरीबी को मात देकर इस खिलाड़ी ने उस मुकाम को हासिल किया है, जिसका सपना हर दिन देश के करोड़ों बच्चे देखते हैं। वहीं अब हर कोई रिंकू के साथ में एक तस्वीर लेना चाहता है और उनके प्रदर्शन की तारीफ करना चाहता है।
अब बस टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू होना बाकी है रिंकू सिंह का
रिंकू सिंह को साल 2023 ने वो सब कुछ दिया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। KKR से खेलते हुए रिंकू ने 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई। यहां सबसे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया, फिर साल के अंत में अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू भी कर लिया। अब बस रिंकू का टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है, वो सपना भी कैसे ना कैसे पूरा हो जाएगा।
रिंकू सिंह के साथ हर कोई एक तस्वीर लेना चाहता है
*टीम इंडिया से डेब्यू करने के बाद रिंकू सिंह की पूरी लाइफ बदल गई है।
*अब हर कोई रिंकू के साथ में बात करना चाहता है और तस्वीर लेना चाहता है।
*इसी कड़ी में रिंकू ने इंस्टा स्टोरी अपनी एक तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*तस्वीर में वो IPS मनोज कुमार शर्मा के साथ खड़े हुए आ रहे हैं नजर।
एक नजर रिंकू सिंह की हाल की तस्वीरों पर
![]()
अपने यूपी के साथियों के साथ रिंकू की एक तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप खेलना पक्का है इस खिलाड़ी का
वहीं इस साल जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें रिंकू सिंह का खेलना लगभग पक्का है। हाल के टी20 मैचों में रिंकू ने मुकाबले फिनिश किए हैं, ऐसे में वो टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में। टीम इंडिया के ग्रुप में आयरलैंड, पाकिस्तान, USA और कनाडा जैसी कमजोर टीमें हैं। वहीं टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 9 जून के दिन होगा, इसी मुकाबले का सभी को इंतजार रहता है।