Anil Kumble OTD

Anil Kumble OTD: 25 साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे थे कुंबले, एक ही पारी में सबको किया था तहश-नहश

महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज से ठीक 25 साल पहले पाकिस्तान को अकेले ही ऑलआउट कर दिया था।

Anil Kumble (Photo Source: Twitter)
Anil Kumble (Photo Source: Twitter)

7 फरवरी, 1999 का दिन क्रिकेट में एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बना। दरअसल उसी दिन महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने खेल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में, कुंबले ने एक ही टेस्ट पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था।

7 फरवरी 1999 यानी आज से ठीक 25 साल पहले अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लिया तो किसी ने सोचा नहीं होगा कि अगले 9 विकेट भी अनिल कुंबले को ही मिलेंगे। अनिल कुंबले ने एक के बाद एक पाकिस्तान के 10 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 207 रन बनाकर ढेर हो गई।

Anil Kumble OTD: कुंबले की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत ने जीता था वो टेस्ट मैच

इस तरह टीम इंडिया को 212 रनों से जीत मिली। वहीं, अनिल कुंबले इंग्लैंड के जिम लैकर के बाद एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। एशिया का अन्य कोई गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया था। उसके बाद एक पारी में 10 विकेट न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चटकाए थे।

वहीं बाकी के 9 विकेट भी उसके बाद अनिल कुंबले ने ही लिया। अनिल कुंबले ने इस पारी में 26.3 ओवर की गेंदबाजी की और 74 रन देकर पूरे 10 विकेट चटकाए। कुंबले की आंधी के आगे पाकिस्तान दूसरी पारी में 207 रन पर ही ढेर हो गई और 212 रन से मैच हार गई। वो टेस्ट मैच और अनिल कुंबले की गेंदबाजी को आज भी कोई नहीं भूल पाया है। अभी भी फैंस के जहन में वो कुंबले की याद तरोताजा है।

close whatsapp