एमएस धोनी के नए बल्ले के स्टिकर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, जानिए क्यों - क्रिकट्रैकर हिंदी

एमएस धोनी के नए बल्ले के स्टिकर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, जानिए क्यों

एमएस धोनी की घुटने की सर्जरी आईपीएल 2023 के बाद जून में हुई थी।

MS Dhoni. (Image Source: X)
MS Dhoni. (Image Source: X)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 17वें संस्करण की तैयारी के लिए नेट्स पर तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अब केवल आईपीएल में ही खेलते हैं।

हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी आईपीएल 2024 एमएस धोनी (MS Dhoni) का बतौर प्लेयर आखिरी सीजन है, लेकिन इस बारे में अब तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इस बीच, धोनी की नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और इस दौरान महान विकेटकीपर-बल्लेबाज के बल्ले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

MS Dhoni के बल्ले पर “प्राइम स्पोर्ट्स” का स्टिकर नजर आया

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) की नेट्स में अभ्यास करते हुए इस तस्वीर में बल्ले पर “प्राइम स्पोर्ट्स” का स्टिकर नजर आया, जो इस समय असल चर्चा का विषय है। दरअसल, प्राइम स्पोर्ट्स रांची में एक दुकान है, जिसके मालिक एमएस धोनी के दोस्त परमजीत सिंह हैं।

आपको बता दें, एमएस धोनी के क्रिकेटर बनने के सपने को सच करने में परमजीत सिंह ने बहुत मदद की थी और उन्होंने ही पूर्व भारतीय कप्तान को उनका पहला बैट स्पांसर दिलाने में भी मदद की थी। अब शायद धोनी अपने इस गेस्चर के माध्यम से अपने दोस्त परमजीत सिंह को शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

यहां देखिए वो वायरल तस्वीर –

इस बीच, CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि एमएस धोनी की घुटने की सर्जरी आईपीएल 2023 के बाद जून में हुई थी। फिलहाल, धोनी रिहैब से गुजर रहे हैं और वह जल्द ही एक्शन में लौटेंगे। विश्वनाथन ने कहा, ‘वह अब अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिहैब शुरू कर दिया है। उन्होंने जिम में काम करना शुरू कर दिया, और शायद अगले 10 दिनों में वह नेट्स पर भी काम करना शुरू कर देंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?