आकाश चोपड़ा जसप्रीत बुमराह

IND vs ENG: “अगर उन्हें आराम लेना है तो IPL में लें, टेस्ट क्रिकेट में नहीं”- जसप्रीत बुमराह

शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में बुमराह ने गेंद के साथ किया है शानदार प्रदर्शन।

Aakash Chopra and Jasprit Bumrah. (Image Source: Instagram/Getty Images)
Aakash Chopra and Jasprit Bumrah. (Image Source: Instagram/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​​​है कि भारत और इंग्लैंड के बीच बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में से किसी एक में आराम करने के बजाय, जरूरत पड़ने पर, जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2024 के दौरान क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहिए।

पांच मैचों की सीरीज दिलचस्प रूप से 1-1 से बराबरी पर है। 15 विकेट के साथ बुमराह पहले दो टेस्ट में दोनों टीमों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और दूसरे मैच में नौ विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा से पूछा गया कि अगर उन्हें आराम दिया जाता है तो भारतीय एकादश में बुमराह की जगह कौन लेगा।

जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के फैसले पर बोले आकाश चोपड़ा

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं कहूंगा कि वह बिल्कुल भी आराम नहीं करेंगे। ईमानदारी से कहूं तो उन्हें आराम भी नहीं दिया जाना चाहिए, हालांकि बहुत से लोग इस बात पर मुझसे सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि बुमराह को आराम दिया जाना चाहिए और उन्हें टीम में रखा जाना चाहिए क्योंकि वह टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “मैं इन सब से सहमत हूं लेकिन आखिरकार, एक क्रिकेटर को खेलना ही होगा। आपको टेस्ट मैच खेलना ही होगा क्योंकि आप बिल्कुल गोल्ड डस्ट हैं और हम आपके बिना नहीं खेलना चाहते। मेरा यही मानना ​​है। यदि आप चाहें तो आप आईपीएल में आराम कर सकते हैं यह बिल्कुल ठीक है।”

इसी बीच आज चयनकर्ता ने बचे हुए तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। इन तीन मैचों के लिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं विराट कोहली पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है।

close whatsapp