रवींद्र जडेजा के माता-पिता के पैर छूने का पुराना ट्वीट हो रहा है जमकर वायरल, हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर के पिता ने किया था बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा के माता-पिता के पैर छूने का पुराना ट्वीट हो रहा है जमकर वायरल, हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर के पिता ने किया था बड़ा खुलासा

रवींद्र जडेजा के पिता Anirudhsinh ने इंटरव्यू पर इस बात का खुलासा किया था कि जब से जडेजा की शादी रिवाबा से हुई है तब से उनका बेटा पूरी तरह से बदल चुका है।

Ravindra Jadeja and His Wife Rivaba Jadeja (Pic Source-Instagram)
Ravindra Jadeja and His Wife Rivaba Jadeja (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। दरअसल रवींद्र जडेजा के पिता Anirudhsinh ने हाल ही में गुजराती डेली के साथ हुए अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनका रवींद्र और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ कोई भी रिश्ता नहीं है।

इस इंटरव्यू के बाद रवींद्र जडेजा का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यह कहा था कि अपने माता-पिता की इज्जत करनी चाहिए और वो हर सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैर जरूर छूते हैं। बता दें, जैसे ही जडेजा के पिता का इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही भारतीय ऑलराउंडर ने इस पूरे मामले को झूठा ठहराया और कहा कि यह पूरा ‘स्क्रिप्टेड’ था।

नवंबर 2012 में रवींद्र जडेजा ने ट्वीट किया था कि, ‘जो भी अपने माता-पिता के पैर को रोज छूता है वो कभी भी इस परिस्थिति में नहीं आ सकता कि उसे दूसरों के पैर छूने पड़े।

यह रहा रवींद्र जडेजा का पुराना ट्वीट:

रवींद्र जडेजा के पिता Anirudhsinh ने इंटरव्यू पर इस बात का खुलासा किया था कि जब से जडेजा की शादी रिवाबा से हुई है तब से उनका बेटा पूरी तरह से बदल चुका है। वो अपने बेटे से बिल्कुल भी बात नहीं करते हैं और उनके और जडेजा के बीच अब कोई भी रिश्ता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि वो जामनगर में अकेले रहते हैं और रवींद्र जडेजा अपने बंगले में अलग रहता है।

अपने पिता के इंटरव्यू के बाद जडेजा ने ट्वीट किया कि, ‘मेरे पिता ने इंटरव्यू में जो भी कुछ बोला है वो सब स्क्रिप्टेड है। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और यह एक तरफ की कहानी है। इससे मेरी पत्नी की इमेज भी गलत हो रही है और मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। मुझे बहुत कुछ कहना है लेकिन मैं इसे लोगों के सामने नहीं बोलूंगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?