फिर से कप्तानी करने के लिए Babar Azam हैं तैयार, क्या इस बार बल्ले से भी करेंगे वार?
PSL को लेकर कप्तान बाबर आजम शुरू कर चुके हैं तैयारी।
अद्यतन - फरवरी 14, 2024 5:40 अपराह्न

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान Babar Azam आज भी फैन्स के फेवरेट हैं, भले ही इस खिलाड़ी को कप्तानी से हटा दिया गया हो। लेकिन उसके बाद भी फैन्स बाबर को ही अपना कप्तान मानते हैं, इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज होने जा रहा है। जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित है और कड़ी तैयारी कर रहा है।
Babar Azam का कीवी टीम के खिलाफ बोला था बल्ला
दूसरी ओर पाकिस्तान टीम ने कुछ समय पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, 5 मैचों की टी20 सीरीज पाक टीम हार गई थी।लेकिन इस सीरीज में Babar Azam अपनी पुरानी लय में लौट आए थे, जहां उन्होंने इस सीरीज में लगातार 3 अर्धशतक लगाए थे और इसे देख फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे।
अब PSL के लिए कमर कस चुके हैं Babar Azam
*PSL को लेकर कप्तान बाबर आजम शुरू कर चुके हैं तैयारी।
*बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस पर काम कर रहा है ये खिलाड़ी।
*हाल ही में दौड़ लगाते हुए एक वीडियो किया था बाबर ने पोस्ट।
*पेशावर जाल्मी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे बाबर।
Babar Azam के इस पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
PSL की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान
बुरे हाल हैं अब पाकिस्तान टीम के
वहीं पाकिस्तान टीम का बुरा दौर वर्ल्ड कप से शुरू हो गया था, जो अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जहां पहले पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में बुरी तरह हराया, उसमें पाक टीम के कप्तान शान मसूद थे। उसके बाद पाक टीम को कीवी टीम ने टी20 सीरीज में हराया, उस सीरीज में पाक टीम की कमान शाहीन के हाथों में थी। इसी के साथ ही PCB में भी काफी बदलाव हो रहे हैं, तो कुछ खबरें खिलाड़ियों की सैलेरी से जुड़ी थी बताया गया था कि खिलाड़ी सैलेरी से खुश नहीं हैं और वो दुनियया भर की टी20 लीग खेलना चाहते हैं। अब देखना अहम होगा की टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।