IND vs ENG: टीम इंडिया को मिला दाएं हाथ का ऋषभ पंत, टेस्ट क्रिकेट की पहली ही पारी में गेंदबाजों को पिलाया पानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: टीम इंडिया को मिला दाएं हाथ का ऋषभ पंत, टेस्ट क्रिकेट की पहली ही पारी में गेंदबाजों को पिलाया पानी

सरफराज खान ने अपने टेस्ट डेब्यू में जबरदस्त बल्लेबाजी की और महज 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Sarfaraz Khan (Pic Source-Twitter)
Sarfaraz Khan (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। सरफराज खान ने अपने टेस्ट डेब्यू में जबरदस्त बल्लेबाजी की और महज 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

सरफराज खान ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा है। स्पिनर्स के खिलाफ सरफराज खान ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की और उन्होंने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बता दें, 1940 के बाद से यह किसी भी भारतीय द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक है। सरफराज खान के इस अर्धशतक की वजह से इस समय भारतीय टीम काफी अच्छी स्थिति में है।

पिछले काफी समय से सरफराज खान ने लगातार भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और यही वजह है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया। सरफराज खान ने भी अपनी बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया है।

भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने जड़ा महत्वपूर्ण शतक

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके शुरुआती तीन विकेट मात्र 33 रन पर ही गिर गए थे। यशस्वी जायसवाल इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाया और 10 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए जबकि शुभमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

हालांकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 196 गेंद में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। रोहित शर्मा का साथ अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी काफी अच्छी तरह से दिया। फिलहाल भारतीय टीम काफी अच्छी स्थिति में है और यहां से मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। अभी तक पांच मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

https://twitter.com/CricVipezAP/status/1758086664201945143

https://twitter.com/VinitYadavVS/status/1758086613211705562

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?