न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने Legends Cricket Trophy 2024 के लिए युवराज सिंह को नियुक्त किया कप्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने Legends Cricket Trophy 2024 के लिए युवराज सिंह को नियुक्त किया कप्तान

लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा सीजन 7 मार्च से 18 मार्च तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

Yuvraj Singh (Photo Source: X/Twitter)
Yuvraj Singh (Photo Source: X/Twitter)

Yuvraj Singh: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। दूसरा सीजन 7 मार्च से 18 मार्च तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। इस बार लीग में 7 टीमें हिस्सा लेने वाली है। लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के पहले सीजन का आयोजन सफलतापूर्वक भारत में हुआ था। पिछले सीजन का फाइनल मैच इंदौर नाइट्स और गुवाहाटी एवेंजर्स के बीच रद्द हो गया था। दोनों टीमें संयुक्त रूप से विजेता बनी थी।

इस टूर्नामेंट से रिटायर्ड खिलाड़ी अपने खेल से फैंस का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर तैयार है। इस बीच न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को कप्तान नियुक्त कर दिया है।

कप्तान बनने के बाद Yuvraj Singh ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने युवराज सिंह के कप्तान बनने की घोषणा करते हुए आधिकारिक स्टेटमेंट में लिखा, ‘युवराज के शामिल होने से टीम विशेषज्ञता, स्किल और लीडरशिप के रूप में मजबूत हो गया है।’ 

न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स के कप्तान बनने के बाद युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने न्यूज 18 पर बात करते हुए कहा, ‘मैं लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के लिए खेल के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने को लेकर उत्साहित हूं। इन दिग्गज आइकनों का नेतृत्व करना एक रोमांचक समय होगा, और मैं टूर्नामेंट और कुछ नई यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।’

लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के लिए न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स की टीम शानदार नजर आ रही है। युवराज सिंह कप्तानी करेंगे, साथ ही टीम में नुवान प्रदीप, इसुरू उडाना, रिकॉर्डो पॉवेल और असेला गुणारत्ने जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा है।

यहां देखें न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स के ड्रॉफ्ट खिलाड़ियों की लिस्ट

चाडविक वाल्टन, लाहिरू थिरिमाने, शादाब जकाती, राहुल शर्मा, मनप्रीत गोनी, युवराज सिंह, डैन क्रिस्च्यिन, जेरोम टेलर, उसुरू उडाना, असेला गुणारत्ने, अलवीरो पीटरसन, नुवान प्रदीप, चमीरा कप्पूगुडेरा, रिकॉर्डो पॉवेल

close whatsapp