मुंबई के मैदानों से खास कनेक्शन है यशस्वी और सरफराज का, अब की दोनों ने साथ में बल्लेबाजी
सूर्यकुमार यादव की पूरी नजर है टीम इंडिया और इंग्लैंड के टेस्ट मैच पर।
अद्यतन - Feb 18, 2024 12:59 pm

टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट के लिए भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ी मिल चुके हैं, जहां यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान टीम के लिए टेस्ट में अपना बेस्ट दे रहे हैं। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के लिए यहां तक पहुंचने की कहानी आसान नहीं थी, जिसे लेकर खुद सूर्यकुमार यादव ने भी एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
यशस्वी और सरफराज की एक ही घरेलू टीम है
जी हां, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान एक ही टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जहां ये दोनों खिलाड़ी हैं तो यूपी के लेकिन दोनों बचपन से मुंबई में रहे हैं और दोनों ने अपना घरेलू क्रिकेट मुंबई से खेला है। वहीं दोनों अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और IPL जैसे लीग में अपनी छाप भी छोड़ चुके हैं।
SKY ने खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है यशस्वी और सरफराज के लिए
*सूर्यकुमार यादव की पूरी नजर है टीम इंडिया और इंग्लैंड के टेस्ट मैच पर।
*इस बीच बल्लेबाज SKY ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है फैन्स के साथ में।
*तस्वीर में यशस्वी और सरफराज 22 गज पर साथ में खड़े हुए आ रहे हैं नजर।
*लिखा- मुंबई के मैदानों से साथ में बल्लेबाजी, यशस्वी के लिए लगाई अलग स्टोरी।
यशस्वी और सरफराज के लिए SKY की इंस्टा स्टोरी

दोनों बल्लेबाजों की साथ में एक तस्वीर
कुछ नामों ने किया है अभी तक इस सीरीज में निराश
एक तरफ टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खुद को साबित कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा निराश किया है। श्रेयस अय्यर ने तो ऐसा फ्लॉप प्रदर्शन किया की, उनकी तो टीम इंडिया से छुट्टी ही कर दी गई 3 टेस्ट मैचों के लिए। उसके बाद केएस भरत और रजत पाटीदार ने टीम को सबसे ज्यादा निराश किया है, जहां ये दोनों ही खिलाड़ी लाल गेंद के खेल में सुपर फ्लॉप रहें हैं और आगे की सीरीज में शायद ही दोनों का टीम में चयन हो और दोनों की जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।