Yashasvi Jaiswal को लगी दोहरा शतक बनाने की आदत, राजकोट के मैदान पर किया राज
राजकोट में Yashasvi Jaiswal ने फिर किया अपने बल्ले से राज।
अद्यतन - फरवरी 18, 2024 1:34 अपराह्न

टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने राजकोट के मैदान पर अपने बल्ले से कड़ा वार किया है, जहां इस युवा खिलाड़ी के सामने जेम्स एंडरसन सहित इंग्लिश टीम के बाकी गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं एक बार फिर से यशस्वी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए, राजकोट की पिच पर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है और जगह इस बल्लेबाज की बात हो रही है। वहीं टीम इंडिया ने 430 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया है।
Yashasvi Jaiswal का पूरा साथ दिया सरफराज ने
जी हां, एक तरफ Yashasvi Jaiswal रनों की बारिश कर रहे थे, तो दूसरी ओर सरफराज खान भी खुद को साबित कर हे थे। जहां अपने डेब्यू मैच में सरफराज खान ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगा दिया और इस दौरान युवा बल्लेबाज ने तेजी से बल्लेबाज कर नाबाद 68 रन बनाए। जहां सरफराज ने सिर्फ चौके और छक्कों में डील किया यशस्वी की तरह। इससे पहले युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने पहली पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 62 रन बनाए थे, लेकिन वो जडेजा की गलती से रन आउट हो गए थे।
दोहरा शतक मारने की आदत लग चुकी है Yashasvi Jaiswal को
*राजकोट में Yashasvi Jaiswal ने फिर किया अपने बल्ले से राज।
*यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ठोक दिया दोहरा शतक।
*कुल 214 रन बनाकर नाबाद लौटा टीम इंडिया का ये युवा बल्लेबाज।
*इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच में भी जायसवाल ने ठोका था दोहरा शतक।
Yashasvi Jaiswal को लेकर टीम इंडिया का सोशल मीडिया पोस्ट
जेम्स एंडरसन को दिन में तारे दिखा दिए थे यशस्वी ने
राजकोट के मैदान पर आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा। दोहरा शतक ठोकने से पहले यशस्वी ने जेम्स एंडरसन की क्लास लगा दी, जहां इस युवा बल्लेबाज ने एंडरसन के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ दिए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इंग्लिश गेंदबाज को जमकर ट्रोल किया जा रहा है हर जगह।