ज़ी ने स्टार इंडिया पर आईसीसी टीवी सौदे की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया, 68.54 करोड़ रुपये वापस मांगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ज़ी ने स्टार इंडिया पर आईसीसी टीवी सौदे की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया, 68.54 करोड़ रुपये वापस मांगे

ZEEL ने 68.54 करोड़ रुपए के भारी रिफंड की मांग करते हुए कहा कि समझौते का उल्लंघन हुआ है और इसे अस्वीकार कर दिया गया है।

ICC (Image Credit- Twitter X)
ICC (Image Credit- Twitter X)

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) भारत में आईसीसी क्रिकेट मैचों के टेलीविजन प्रसारण अधिकारों को लेकर स्टार इंडिया (Disney Star) के साथ कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है। दरअसल, अगस्त 2022 में ZEEL ने स्टार इंडिया के साथ ICC पुरुष और U19 के अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के टीवी प्रसारण अधिकारों को उप-लाइसेंस देने के लिए एक समझौता किया था।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने आरोप लगाया है कि स्टार इंडिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से आवश्यक मंजूरी हासिल करने में चूक का हवाला देते हुए समझौते को बरकरार रखने में विफल रहा और उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों को निष्पादित करना और सहमत शर्तों का पालन नहीं किया।

ZEEL ने 68.54 करोड़ रुपए के भारी रिफंड की मांग करते हुए कहा कि समझौते का उल्लंघन हुआ है और इसे अस्वीकार कर दिया गया है। विवाद के वित्तीय प्रभाव उल्लेखनीय हैं। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज बैंक गारंटी कमीशन और ब्याज खर्च के लिए पहले ही 72.14 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है।

स्टार इंडिया ने ZEEL से 1,693.42 करोड़ रुपए के राइट्स फीस और डिपोजित ब्याज के लिए अतिरिक्त 17 करोड़ रुपए के बकाया का दावा किया है। हालांकि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज ने दलील दिया कि स्टार इंडिया द्वारा नियमों का उल्लंघन और अनुपालन नहीं किए जाने की वजह से सब लाइसेंस संभव होता अमान्य हो गया है।

ZEE ने ठोका बड़ा दावा

स्टार के दावे के बावजूद ZEEL ने इन सभी चीजों को झूठ ठहराया है और किसी भी दावे का बचाव करने के लिए अपने मजबूत और वैध आधार पर जोर डाला है। जवाब में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने न केवल कार को रद्द कर दिया बल्कि 68.54 करोड़ रुपए की वापसी की मांग भी की है।

दरअसल आईसीसी इवेंट्स में भारतीय प्रशंसा की वे Viewership काफी ज्यादा थी और इसी को लेकर दोनों पार्टी के बीच मतभेद चल रहा है। अब देखना यह है कि अंत में फैसला क्या निकलता है? फिलहाल दोनों पार्टी अपनी-अपनी मांग कर रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?