युवा खिलाड़ियों ने इंग्लिश टीम की कमर तोड़ी, तो कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई खास इंस्टा स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

युवा खिलाड़ियों ने इंग्लिश टीम की कमर तोड़ी, तो कप्तान रोहित शर्मा ने लगाई खास इंस्टा स्टोरी

कप्तान रोहित शर्मा ने 3 खिलाड़ियों के लिए लगाई खास इंस्टा स्टोरी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है, जिससे टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा ही खुश हैं। वहीं हिटमैन की ये खुशी अब सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिली है, जहां हिटमैन ने 3 युवा खिलाड़ियों के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है और फैन्स को भी कप्तान का ये काम काफी पंसद आया है।

कप्तान रोहित शर्मा की गाली का बुरा नहीं मानते युवा खिलाड़ी

जी हां, कई बार मैच के बीच से कप्तान रोहित शर्मा के अलग-अलग ऑडियो सामने आते हैं, जिसमें कभी-कभी हिटमैन गाली देते हुए सुनाई दे जाते हैं। लेकिन कोई भी खिलाड़ी हिटमैन की गालियों का बुरा नहीं मानता है, साथ ही रोहित भी किसी तरह का गुस्सा मैदान से बाहर लेकर नहीं जाते हैं और सब कुछ मैदान पर ही खत्म कर देते हैं।

3 खिलाड़ियों के लिए कप्तान रोहित शर्मा की खास इंस्टा स्टोरी

*कप्तान रोहित शर्मा ने 3 खिलाड़ियों के लिए लगाई खास इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में दिखे सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यशस्वी।
*साथ ही इंस्टा स्टोरी की इस तस्वीर हिटमैन ने लिखा- आज-कल के बच्चे।
*अपने युवा खिलाड़ियों पर काफी गर्व हो रहा है अब टीम के कप्तान को।

एक नजर कप्तान रोहित शर्मा की खास इंस्टा स्टोरी पर

जीत के बाद हिटमैन का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

इन 3 खिलाड़ियों के आगे कुछ नहीं कर पाई इंग्लिश टीम

ध्रुव जुरेल, सरफराज और यशस्वी ने राजकोट में 4 दिन जमकर राज किया, जहां यशस्वी के दोहरे शतक ने इंग्लिश टीम को दिन में तारे दिखा दिए और इस दौरान उन्होंने 12 छक्के भी मारे। तो सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक ठोका, एक पारी में 62 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों की पारी खेली थी, साथ ही उन्होंने मैच के चौथे दिन एक कमाल का रन आउट भी किया था। अब इस टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच बाकी रह गए हैं, जो रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे।

close whatsapp