IND vs ENG: इंग्लैंड अपने गर्व को निगल ले और अपनी शर्तों में बचे हुए दो टेस्ट को खेले: एरोन फिंच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लैंड अपने गर्व को निगल ले और अपनी शर्तों में बचे हुए दो टेस्ट को खेले: एरोन फिंच

अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से आगे है।

Aaron Finch (Image Source: Getty Images)
Aaron Finch (Image Source: Getty Images)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को 28 रनों से अपने नाम किया था। हालांकि विशाखापट्टनम और राजकोट में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया। इंग्लैंड तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में सिर्फ 122 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के लिए रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सलाह दी है। एरोन फिंच ने कहा है कि इंग्लैंड टीम को बचे हुए दो टेस्ट में अब अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी हो गया है।

एरोन फिंच ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘मुझे लगता है कि उन्हें खेल को ढंग से समझने की जरूरत है। इंग्लैंड टीम खेल से दूर हो रही है क्योंकि उन्हें जल्दी रन बनाने की सोच है। उन्हें अपने खेलने के तरीके को बदलना होगा। कभी-कभी सेशन के लिए और कभी आपको अपने गर्व को निगलना पड़ता है और अपने ही शर्तों में मैच खेलने होता है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने अच्छा शुरूआत दे रहे हैं लेकिन बाकी खिलाड़ी इसे खराब कर रहे हैं।’

माइकल क्लार्क ने भी रखा अपना पक्ष

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने कहा कि, ‘इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेल रही है लेकिन यही उनके लिए परेशानी का कारण भी बना हुआ है। इंग्लैंड को अब साथ आना होगा और Bazball या उसे जो भी कहा जाता है उसे बदलना होगा। अगर आपको ऐसे ही खेलना है तो आपको अपने ऊपर भरोसा रखना होगा और यह नहीं सोचने की जरूरत है कि लोग क्या बोल रहे हैं?

अगर आपको लगता है कि आप आक्रामक क्रिकेट खेल कर भारत को हरा सकते हैं तो आपको ऐसा ही खेलने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड इस टेस्ट में वापसी जरूर करेगा।’

रांची टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जो भी गलती टीम ने राजकोट में की थी उसे वो यहां दोहराना बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?