Rishabh Pant वापसी को लेकर हुए इतने उतावले, इंस्टा स्टोरी को अभ्यास के वीडियो से भर दिया
Rishabh Pant क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अद्यतन - फरवरी 21, 2024 1:36 अपराह्न

अब बस कुछ दिनों का और इंतजार है, फिर Rishabh Pant आपको 22 गज पर खेलते हुए नजर आ जाएंगे। करीब डेढ़ साल से पंत क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी ने वापसी के लिए काफी इंतजार किया है और वो फिर से खेलने के लिए काफी ज्यादा उतावले भी हैं। जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
वापसी के बीच Rishabh Pant को लेकर एक अलग अपडेट भी है
ये तो पक्का हो गया है कि Rishabh Pant की IPL के जरिए क्रिकेट में वापसी होगी, लेकिन उनसे जुड़े एक नई अपडेट ने कुछ फैन्स का दिल तोड़ा है। जहां पंत दिल्ली टीम से खेलते हुए बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी करेंगे, लेकिन ऐसा हो सकता है कि पंत विकेट के पीछे की जिम्मेदारी को ना संभाले और उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को आप बतौर विकेटकीपर देख सकते हैं। सड़क हादसे में पंत के घुटने में काफी ज्यादा चोट आई थी, जिसके चलते अभी वो वापसी के साथ ही विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलना चाहते हैं।
पूरी दुनिया को अपना अभ्यास दिखाना चाहते हैं Rishabh Pant
*Rishabh Pant क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
*जहां पंत ने बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू किया, रील वीडियो की थी पोस्ट।
*इस बीच पंत ने इंस्टा स्टोरी पर नेट्स में अभ्यास का एक वीडियो भी किया शेयर।
*तो अभ्यास पर जाने से पहले एक तस्वीर भी डाली है इंस्टा स्टोरी पर।
Rishabh Pant के इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीरें

ये रील भी पोस्ट की थी इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर
वॉर्नर की कप्तानी में फेल रही थी टीम
साल 2023 में पंत की जगह दिल्ली टीम की कप्तानी अनुभवी डेविड वॉर्नर को दी गई थी, लेकिन वॉर्नर की कप्तानी का जादू नहीं चला और टीम दिग्गज खिलाड़ियों के होने के बावजूद भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब टीम में पंत की वापसी हो रही है, ऐसे में टीम जोश से लबरेज होगी शायद और इस बार दिल्ली की किस्मत बदल सकती है।