टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने के अलावा, Yashasvi Jaiswal को सेल्फी लेने की भी है क्रेजी आदत
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं Yashasvi Jaiswal
अद्यतन - Feb 21, 2024 4:19 pm

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में Yashasvi Jaiswal का नाम सुर्खियां बटोर रहा है, जहां ये खिलाड़ी एक के बाद एक दोहरे शतक ठोक रहा है सीरीज में और अभी तो 2 मैच बाकी है। इस बीच यशस्वी सोशल मीडिया स्टार भी हैं, साथ ही इस खिलाड़ी को एक गजब का शौक है और इस शौक का नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है।
डेब्यू टेस्ट में ही खास लिस्ट में नाम आ गया था Yashasvi Jaiswal का
Yashasvi Jaiswal ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, ये डेब्यू साल 2023 में हुआ था। जहां अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही बल्लेबाज ने शतक ठोक दिया था और खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। वहीं यशस्वी ने डेब्यू के बाद से लगातार अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है हर टीम के खिलाफ और अभी इस खिलाड़ी ने 7 टेस्ट मैचों में 800 से ज्यादा रन बना लिए हैं और आगे भी वो ढेर सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
Yashasvi Jaiswal के लिए शौक बहुत बड़ी चीज है
*इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं Yashasvi Jaiswal।
*साथ ही यशस्वी को सेल्फी लेने का है काफी ज्यादा ही शौक।
*बल्लेबाज का इंस्टा पर हर दूसरा पोस्ट सेल्फी लेने वाला है ।
*टीम इंडिया के हा साथी खिलाड़ी के साथ है यशस्वी की सेल्फी।
दोहरे शतक पर बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट
हर दूसरी पोस्ट में सेल्फी लेते नजर आ जाता है बल्लेबाज
चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में हुआ बदलाव
अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा, ये मैच 23 फरवरी से रांची के मैदान पर खेला जाएगा। जहां इस मैच के लिए टीम इंडिया के दल में काफी बदलाव हुए हैं, बुमराह को चौथे टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया है और उनकी जगह मुकेश कुमार की वापसी हुई है। तो केएल राहुल दूसरी और तीसरे टेस्ट मैच के बाद अब चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं, साथ ही आखिरी टेस्ट मैच में भी उनका खेलना मुश्किल है।