उम्मीद करती हूं कि महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को हम अपने घर में जीते: जेमिमा रोड्रिग्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

उम्मीद करती हूं कि महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को हम अपने घर में जीते: जेमिमा रोड्रिग्स

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे है। दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जिओ सिनेमा पर बातचीत की।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

लंबे ट्रेनिंग सेशन को लेकर जेमिमा रोड्रिग्स ने क्या कहा?

मुझे काफी अच्छा लगता है। मेरा मानना यह है कि अपनी तैयारी को लेकर जमकर मेहनत करनी चाहिए। मैं काफी गेंदें खेलती हूं। जो मेरी तरफ गेंदें फेंकते हैं मैं उनसे कहती हूं कि भैया मैं आपके मसाज के पैसे दूंगी लेकिन आप प्लीज मुझे गेंदें फेंकते रहे। यही नहीं भारतीय टीम में भी मैं सबसे पहले यहां पहुंचती हूं और सबसे आखिरी में यहां से निकलती हूं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम में सीजन 2 में वापसी करने को लेकर?

दिल्ली कैपिटल्स के परिवार का भाग होना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। एक टीम से ज्यादा यह परिवार है। मेरे लिए यह परिवार जैसा ही है। पिछले साल महिला प्रीमियर लीग के बाद घरेलू क्रिकेट में भी काफी फर्क देखने को मिला है। मुझे ऐसा ऐसा लगता है क्योंकि हमने घरेलू सीजन में भी भाग लिया था। पूरे भारत में महिला क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा है।

महिला प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार को लेकर क्या कहना चाहेंगी आप?

यह सच में बहुत ही मुश्किल समय था। हम सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल को हम अपने नाम नहीं कर पाए। लेकिन खेल कभी-कभी आपके पक्ष में नहीं रहता है। कभी-कभी हमें जीत मिलती है और कभी हमें हार का भी सामना करना पड़ता है। इस बार हम और भी मेहनत करना चाहेंगे। उम्मीद करती हूं कि महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को हम अपने घर में जीते।’

इस सीजन दिल्ली फैंस के सामने खेलना कितना मजेदार होगा?

मैं बहुत ही उत्साहित हूं। अपने घर के लोगों के बीच में खेलना सच में मजेदार बात होती है। मैं मुंबई की हूं लेकिन दिल्ली टीम से खेलता हूं और सभी लोग मुझे सपोर्ट करते हैं। दिल्ली का पूरा क्राउड हमें देखकर काफी खुश होता है।

Meg Lanning की कप्तानी में फिर से खेलने कितना मजेदार होगा?

यह सच में काफी मजेदार होता है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। वो ऐसी है जिनकी हम सब काफी इज्जत करते हैं और वो भी सबको सम्मान देती हैं। उन्होंने इतना कुछ हासिल किया है लेकिन उसके बावजूद उनके अंदर बिल्कुल भी इगो नहीं है।

महिला प्रीमियर लीग को मैं शुक्रिया कहना चाहूंगी। उपकप्तान होने के नाते मुझे भी उनके साथ कई फैसलों पर बातचीत करनी होती है। मैंने उनसे हाल ही में यह पूछा था कि आपको काफी कम उम्र में ही कप्तान नियुक्त कर दिया गया था क्या आपको इसका दबाव बिल्कुल भी नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कप्तानी मैदान से अंदर से ज्यादा बाहर करनी पड़ती है क्योंकि आपको काफी चीजों का सामना करना पड़ता है। उनसे मैंने कई बातें सीखी है और मैं काफी खुश हूं कि उनकी कप्तानी में महिला प्रीमियर लीग में भाग ले रही हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?