IPL 2024: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का शेड्यूल, टाइम टेबल, होम-अवे मैचों से जुड़ी सभी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का शेड्यूल, टाइम टेबल, होम-अवे मैचों से जुड़ी सभी जानकारी

BCCI ने 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के IPL 2024 के शेड्यूल की घोषणा की है।

Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)
Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)

Indian Premier League 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 22 फरवरी को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के पहले दो हफ्तों के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज आज से ठीक एक महीने बाद 22 मार्च से हो रहा है।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 7 अप्रैल तक के IPL 2024 के शेड्यूल की घोषणा की है। इन दो हफ्तों में 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम कम से कम तीन मैच और अधिकतम पांच मैच खेलेगी। आईपीएल का 17वां सीजन डिफेंडिंग चैंपियन और पांच बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 22 मार्च को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ भिड़ंत के साथ शुरू होगा।

इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 23 मार्च की शाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी के साथ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। हम इस खबर में फैंस के लिए आगामी आईपीएल 2024 में BCCI द्वारा दो हफ्तों के लिए जारी शेड्यूल में KKR के पूरे शेड्यूल – होम और अवे शेड्यूल को लेकर आए हैं।

IPL 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का शेड्यूल:

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्थान
3 शनिवार मार्च 23 KKR बनाम SRH शाम 7:30 बजे कोलकाता
10 शुक्रवार मार्च 29 RCB बनाम KKR शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
16 बुधवार अप्रैल 3 DC बनाम KKR शाम 7:30 बजे वाइजैग

आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का फाइनल स्क्वॉड:

नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), जेसन रॉय, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत (विकेटकीपर), चेतन सकारिया, मिचेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब-उर-रहमान, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन

KKR के घरेलू मैचों का शेड्यूल 2024:

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्थान
3 शनिवार मार्च 23 KKR बनाम SRH शाम 7:30 बजे कोलकाता

KKR के अवे मैचों का शेड्यूल 2024

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्थान
10 शुक्रवार मार्च 29 RCB बनाम KKR शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
16 बुधवार अप्रैल 3 DC बनाम KKR शाम 7:30 बजे वाइजैग

close whatsapp