IPL 2024: तो इस वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के दो होम मैच Vizag में खेलेगी
22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल
अद्यतन - Feb 22, 2024 11:31 pm

आईपीएल के 17वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस का इंतजार अब आखिरकार खत्म हो गया है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 22 मार्च से हो रही है, तो वहीं पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैंलेजर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
तो वहीं इस दौरान ध्यान देने वाली बात है कि जहां ज्यादातर टीमें अपने होम मैच होम ग्राउंड पर खेलेंगी, लेकिन साल 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अपने दो होम मैच वाइजैग में खेलने हैं।
वाइजैग में दिल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स से 31 मार्च को तो 3 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि ऐसा क्यों हुआ है। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं-
इस वजह से वाइजैग में दो होम मैच खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स
बता दें कि इसको लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे महिला प्रीमियर लीग का दूसरा फेज बड़ी वजह है, जो 5 मार्च से 17 मार्च के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग का पहला फेज 23 फरवरी से बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, तो वहीं दूसरा फेज दिल्ली में होगा।
लगातार 11 मैच होने के कारण जिसमें एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला भी शामिल है, पिच में वियर और टियर होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अपने दो होम मैच विशाखापट्टनम, वाइजैग में खेलने का फैसला किया है।
पिच पर लगातार मैच होने के कारण बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ने मैदान की स्थिति को लेकर अनिश्चितता व्यक्त की है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इसके बाद जब पिच काफी अच्छी तरह से रिकवर हो जाएगी, तो कैपिटल्स अपने बाकी 5 होम मैच दिल्ली में ही खेलेगी।
साथ ही बता दें कि बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, और जैसे ही टूर्नामेंट शुरू होगा तो बाकी बचे हुए शेड्यूल के भी आने की संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 के लिए फुल शेड्यूल (मैच 21 तक)
23 मार्च बनाम पंजाब किंग्स, मोहली
28 मार्च बनाम राजस्थान राॅयल्स, जयपुर
31 मार्च बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वाइजैग
3 अप्रैल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वाइजैग
7 अप्रैल बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई