IND vs ENG: रांची टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल की वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रांची टेस्ट में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल की वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने की जमकर प्रशंसा

इस जीत के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।

Sachin Tendulkar and Virender Sehwag On Dhruv Jurel (Pic Source-Twitter)
Sachin Tendulkar and Virender Sehwag On Dhruv Jurel (Pic Source-Twitter)

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट को भारत ने पांच विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यही नहीं ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में भी 39* रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी बल्लेबाजी की वजह से ही भारत ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को हराया। इस जीत के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है। ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी की पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जमकर प्रशंसा की है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘स्कोर 3-Won है। एक बार फिर से भारतीय टीम ने काफी दबाव में जबरदस्त वापसी की और मैच जीता। इससे हमारे खिलाड़ियों की मानसिकता के बारे में पता चलता है। आकाशदीप ने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा पहले स्पेल फेंका। ध्रुव जुरेल ने भी दोनों पारियों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

उनकी कुलदीप यादव के साथ साझेदारी ने पहली पारी में टीम को मैच से दूर न जाने दिया। दूसरी पारी में कुलदीप यादव का स्पेल काफी महत्वपूर्ण था। जुरेल ने दूसरी पारी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की। सीनियर खिलाड़ी जैसे रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने भी अपना काम बखूबी से निभाया। शुभमन गिल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और उनका अर्धशतक काफी महत्वपूर्ण था।’

वीरेंद्र सहवाग ने भी की युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘यह जीत काफी शानदार थी। शुभमन गिल ने काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी की लेकिन इस सीरीज में ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वो काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हैं। यह जीत काफी अच्छी थी और टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।’

अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रहा है। भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। अब देखना यह है कि इस पांचवें और अंतिम टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?