Cricket Buzz: जाने 26 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 26 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रांची टेस्ट में 5 विकेट से जीत दर्ज की

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

रांची टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चौथे दिन 5 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 की बढ़त बना ली है। जीत के बाद खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर रहा। वहीं दिग्गज खिलाड़ियों ने भी युवा टीम की जमकर तारीफ की।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत ने एक बार फिर दबाव की स्थिति से वापसी की और संघर्ष करते हुए मैच जीत लिया। आकाशदीप के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहला शानदार स्पैल। ध्रुव जुरेल दोनों पारियों में लेंथ को समझने में बहुत अच्छे थे और उनका फुटवर्क भी सटीक था। कुलदीप के साथ उनकी साझेदारी ने हमें मुकाबले में बनाए रखा।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए इंग्लिश टीम का मजाक उड़ाया है। उन्होंने लिखा, कर लो एंटरटेनमेंट, इंग्लैंड। जीत जैसी बोरिंग चीज भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कर लेंगे।

वहीं भारतीय क्रिकेटर हनुमा विहारी ने आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) पर गंभीर आरोप लगाते हुए अचानक आंध्र की टीम को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ACA पर आरोप लगाया कि मैच के दौरान पॉलिटिशियन के बेटे पर चिल्लाने के बाद उनको कप्तानी से हटा दिया गया।

इस बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के घर नन्हीं किलकारी गूंजी है। उन्होंने ट्वीट कर पिता बनने की जानकारी फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अल्हम्दुलिल्लाह आज सुबह एक बच्ची का जन्म हुआ है। मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।’

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?