IPL 2024: मुलानपुर में बनकर तैयार हुआ नया स्टेडियम अपना पहला आईपीएल मैच होस्ट करने के लिए तैयार, देखें वीडियो
23 मार्च को अपना पहला मैच होस्ट कर सकता है मुलानपुर स्टेडियम
अद्यतन - Feb 27, 2024 11:36 am

मोहाली के मुलानपुर में नया बनकर तैयार हुआ महाराजा यदविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh Cricket Stadium) आईपीएल 2024 के दौरान अपना पहला मैच होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन में 23 मार्च को यहां पर होम टीम पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होने वाला है।
बता दें कि मुलानपुर में नए क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) काफी पहले ही योजना तैयार कर चुका था, तो वहीं इस स्टेडियम की नींव साल 2008 में पड़ी थी। नए स्टेडियम के निर्माण के बाद इस बात की उम्मीद है कि मोहाली स्थित आईएस ब्रिंदा पीसीए स्टेडियम के परंपरागत वेन्यू से क्रिकेट अब यहां पर शिप्ट होता हुआ आएगा।
साथ ही इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानको के हिसाब से बनाया गया है जो आईपीएल मैचों के साथ इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट और वनडे मैचों की भी मेजबानी कर सकता है। तो वहीं हाल में ही इस नए स्टेडियम की एक वीडियो को पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इसके अलावा स्टेडियम में मैच कराने को लेकर पीसीए को बीसीसीआई से भी ग्रीन सिग्नल मिल चुका है।
देखें महाराजा यदविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की झलक
𝐀 🆕 𝐊𝐢𝐧𝐠𝐝𝐨𝐦 𝐢𝐬 𝐟𝐨𝐫𝐦𝐞𝐝! 👑#SherSquad, brace yourselves to witness our 🦁s reign from their majestic new den at the Maharaja Yadavindra Singh Cricket Stadium in Mullanpur, Mohali in #IPL2024! 🏠🏟️#SaddaPunjab #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi pic.twitter.com/x5t6RjWYcR
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 26, 2024
बता दें कि स्टेडियम को लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिलशेर खन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- बीसीसीआई ने 23 मार्च को आगामी आईपीएल मैच के लिए पीसीए मुलानपुर स्टेडियम को मंजूरी दे दी है। हम पर विश्वास दिखाने के लिए हम बीसीसीआई सचिव जय शाह के आभारी हैं। हम चाहते हैं कि फैंस नए स्टेडियम में खेल का आनंद उठा सकें।
गौरतलब है कि हाल में ही बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले फेज में होने वाले 21 मैचों के लिए शेड्यूल की घोषणा की है। तो वहीं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दूसरे फेज के शेड्यूल की देरी से आने की संभावना है।