शायद वह वो ऋषभ पंत नहीं होंगे जिन्हें हम देखने के आदी हैं- सुनील गावस्कर

IPL 2024: “शायद वह वो ऋषभ पंत नहीं होंगे जिन्हें हमें देखने की आदत है”- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बयान

IPL 2024 में वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत।

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। इस वजह से उनको काफी चोटें भी आई। उस चोट के कारण वह पूरे 2023 के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। लेकिन जिस तरह से पंत रिकवर कर रहे हैं उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो IPL 2024 में वापसी करने वाले हैं। साथ ही में वो IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी भी कर सकते हैं।

IPL के शुरू होने से पहले, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि वह क्रिकेटर के बहुत बड़े फैन हैं और वो उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटेंगे। 74 वर्षीय ने कहा कि पर्दे के पीछे के लोगों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए ऋषभ पंत को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

ऋषभ पंत की वापसी को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

गावस्कर का यह भी मानना ​​है कि पंत वह विस्फोटक ताकत के साथ नहीं आएंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। घुटने की चोट के बाद वापसी करना पंत के लिए इतना आसान नहीं होगा। स्टार स्पोर्ट्स पर एक शो के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि, “मैं भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह पहले की तरह स्वस्थ रहें, ताकि वह आकर हमारा मनोरंजन कर सकें। यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा और बल्लेबाजी में पहले  में उन्हें कुछ समय लगेगा। लेकिन अच्छा है कि उसने ट्रेनिंग शुरू कर दिया है।”

गावस्कर ने आगे कहा कि, “घुटना बल्लेबाजी के साथ-साथ कीपिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है – जो निश्चित रूप से वह शुरू में नहीं कर सकता है। शायद वह वो ऋषभ पंत नहीं होंगे जिन्हें हम देखने के आदी हैं। वह निश्चित रूप से अपने पैरों पर खड़े होकर सोचने की क्षमता रखता है।

अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो (दिल्ली कैपिटल्स) की कप्तानी की बागडोर उन्हें सौंपी जानी चाहिए।’ आइए आशावान बने रहें। यह सीजन उनके पूर्ण फिटनेस में वापस आने का पहला सीजन है। आइए उसे ऐसा कुछ करने में जल्दबाजी न करें जिससे वो फिर से चोटिल हो जाएं।”

close whatsapp