सोशल मीडिया पर भी HIT हैं कप्तान रोहित, स्टाइल के मामले में दिग्गजों को छोड़ देते हैं पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोशल मीडिया पर भी HIT हैं कप्तान रोहित, स्टाइल के मामले में दिग्गजों को छोड़ देते हैं पीछे

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम के लिए जामनगर पहुंचे थे रोहित।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं, जहां आए दिन वो कोई ना कोई नई तस्वीरें पोस्ट कर ही रहे हैं। इसी कड़ी में हिटमैन ने फिर से अपना स्वैग भरा अवतार फैन्स को दिखाया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और इन तस्वीरों में हिटमैन बॉलीवुड के कलाकारों को टक्कर दे रहे हैं।

सालों बाद IPL में बतौर कप्तान नहीं बतौर खिलाड़ी उतरेंगे रोहित

जी हां, कई सालों बाद अब रोहित शर्मा IPL में बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी उतरेंगे, जहां इस साल से मुंबई टीम की कप्तानी आपको हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आने वाले हैं। जिसे लेकर फैन्स खुश नहीं हैं और अब देखने वाली बात होगी की अगले साल यानी की 2025 में रोहित मुंबई टीम से खेलते हैं या नहीं।

टीम के साथ-साथ स्टाइल के मामले में भी कप्तान हैं रोहित शर्मा

*अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम के लिए जामनगर पहुंचे थे रोहित।
*वहीं कार्यक्रम में बड़े स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे थे कप्तान रोहित।
*शानदार सूट-बूट में हिटमैन मे अपनी कुछ नई तस्वीरें की शेयर।
*अपनी इन तस्वीरों में रोहित फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा का स्वैग भरा अवतार तो देखो एक बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

इससे पहले भी स्टाइलिश तस्वीरें की थी इंस्टा पर पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

मीडिया के सामने दिया था युवाओं को कड़ा संदेश

दूसरी ओर एक PC में कप्तान रोहित ने कुछ युवा खिलाड़ियों का बिना नाम लिए कड़ा संदेश दिया था, जो टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा था। रोहित ने कहा था की हम टेस्ट क्रिकेट में उसे ही मौका देंगे, जो इस प्रारूप को खेलने की भूख रखता है। हिटमैन ने सीधे तौर पर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर निशाना साधा था। वहीं ईशान किशन को लेकर कुछ नई खबरें सामने आ रही है, जिसके मुताबिक BCCI ने इंग्लैंड सीरीज के बीच ईशान को टीम में शामिल होने के लिए कहा था लेकिन इस खिलाड़ी ने खेलने से साफ मना कर दिया था।

close whatsapp