IPL 2024: 3 प्लेयर जो CSK में कर सकते हैं डेवोन कॉनवे को रिप्लेस, एक तो 160 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन
बाएं हाथ के अंगूठे की चोट की वजह से डेवोन कॉनवे IPL 2024 से हुए बाहर।
अद्यतन - मार्च 4, 2024 11:10 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरू होने पहले CSK की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार प्लेयर डेवोन कॉनवे चोट की वजह से आधे सीजन से बाहर हो गए हैं। दरअसल कॉनवे को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20I में चोट लगी थी, जिस वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।
हालांकि, मेडिकल टीम की आगे की जांच और सलाह के बाद, अब यह फैसला लिया गया है कि 32 वर्षीय कॉनवे को सर्जरी की जरूरत है। ऐसे में अब अगर कॉनवे सर्जरी करवाते हैं तो वो लगभग दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे। कॉनवे के बाहर होने से IPL 2024 से पहले CSK की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ऐसे में CSK को डेवोन कॉनवे का परफेक्ट रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। इस लेख में हम उन तीन प्लेयर्स के बारे में बात करेंगे जो इस सीजन डेवोन कॉनवे को रिप्लेस कर सकते हैं।
तीन प्लेयर्स जो IPL 2024 में डेवोन कॉनवे को रिप्लेस कर सकते हैं (Three Players Who Can Replace Devon Conway In IPL 2024)
1 फिन एलन (न्यूजीलैंड)

फिन एलन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज हैं और T20Is के स्पेशलिस्ट प्लेयर हैं। ICC टी20 रैंकिंग में एलन इस वक्त आठवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 2024 जब T20I सीरीज खेली गई थी उसमें फिन एलन शानदार फॉर्म में थे। एलन IPL 2022 में RCB का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में CSK फिन एलन को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।