IPL 2024: आईपीएल से पहले एडेन मार्करम को बड़ा झटका, हैदराबाद ने इस वर्ल्ड कप चैंपियन को बनाया टीम का नया कप्तान
22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2024
अद्यतन - मार्च 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट इस बार 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच से शुरू होगा। दूसरी ओर, इस सीजन के शुरू होने से पहले 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम की लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है।
बता दें कि मैनेजमेंट ने पिछले सीजन टीम की कमान संभालने वाले एडेन मार्करम, की जगह वर्ल्ड कप 2023 चैंपियन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को टीम की कमान सौंपी है। तो वहीं कमिंस के हैदराबाद का नया कप्तान बनने के बाद, फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
#OrangeArmy! Our new skipper Pat Cummins 🧡#IPL2024 pic.twitter.com/ODNY9pdlEf
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 4, 2024
आईपीएल में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे कमिंस
गौरतलब है कि जब पिछले साल आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन दुबई में आयोजित हुआ था, तो उस समय पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। कमिंस को रिकाॅर्ड 20.5 करोड़ रुपए देकर, हैदराबाद ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था। साथ ही यह हैदराबाद की आईपीएल ऑक्शन में अब तक की सबसे बड़ी खरीददारी भी थी।
दूसरी ओर, आईपीएल में पैट कमिंस के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 42 मैच खेले हैं। इन मैचों में कमिंस ने 8.54 की इकोनाॅमी से कुल 45 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी में 379 रन भी बनाए हैं।
इसके अलावा कमिंस ने साल 2022 सीजन में केकेआर के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 14 गेंदों तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली थी। साथ ही कमिंस की यह पारी आईपीएल इतिहास में जड़ी तीसरी सबसे तेज अर्धशतकी पारी भी थी।
खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?