न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I और ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I और ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

रोजमेरी मैयर को 2023 के श्रीलंका दौरे के बाद पहली बार कीवी टीम में वापस बुलाया गया है।

New Zealand Women. (Image Source: X)
New Zealand Women. (Image Source: X)

New Zealand Women vs England Women 2024: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम इस महीने पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच 19 मार्च से पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

इसके बाद दोनों टीमें 1 अप्रैल से तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच T20I मुकाबले क्रमशः 19, 22, 24, 27 और 29 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि तीन वनडे मैच 1, 4 और 7 अप्रैल को खेले जाने हैं। इस बीच, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड ने स्टार गेंदबाज रोजमेरी मैयर और ब्रुक हॉलिडे को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया है।

रोजमेरी मैयर की New Zealand Women टीम हुई वापसी

रोजमेरी मैयर को 2023 के श्रीलंका दौरे के बाद पहली बार कीवी टीम में वापस बुलाया गया है, और इसका श्रेय घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को जाता है। जबकि, ब्रुक हॉलिडे पैर की चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आई हैं, जिसके कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाई थी।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा: “रोजमेरी का घरेलू सीजन शानदार रहा, वह इस समर सेंट्रल हिंड्स टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं और उन्होंने अपने नेतृत्व और अतिरिक्त गति के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। हमने श्रीलंका दौरे के बाद रोजमेरी को अपने खेल में कहां काम करने की जरूरत है, उनकी पहचान की, और जिस तरह से उन्होंने ने सुधार किया है, उससे हम प्रभावित हुए हैं।”

यहां देखिए इंग्लैंड के लिए सीमित ओवरों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:

सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेजुइडेनहाउट, एडेन कार्सन (पहले तीन T20I मैच), इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक (T20I 4 और 5 मैच), मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर , जॉर्जिया प्लिमर (केवल ODI मैच), हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

close whatsapp