WPL 2024: RCB का फैनबेस सबसे ज्यादा वफादार है, हमने यह इस बार देखा: स्मृति मंधाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: RCB का फैनबेस सबसे ज्यादा वफादार है, हमने यह इस बार देखा: स्मृति मंधाना

जारी WPL सीजन में खेले गए 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल कर चुकी है आरसीबी

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

महिला प्रीमियर लीग के जारी दूसरे सीजन में अभी तक राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक खेले गए 5 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। तो वहीं खबर लिखे जाने तक वह WPL पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

जब 3 मार्च को आरसीबी ने यूपी वाॅरियर्स पर 23 रनों से जीत हासिल की थी, तो वह पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई। हालांकि, कल दिल्ली ने मुंबई को 29 रनों से हराकर एक बार फिर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर, यूपी के खिलाफ आरसीबी का होमलेग बैंगलोर में आखिरी मैच था।

तो वहीं इस दौरान स्टेडियम में सिर्फ और सिर्फ आरसीबी के फैंस नजर आ रहे थे। तो वहीं अब आरसीबी के इस फैनबेस से प्रभावित स्मृति मंधाना ने बड़ा बयान दिया है। मंधाना का कहना है कि आरसीबी का फैनबेस कितना वफादार है, वो हमने देख लिया है।

स्मृति मंधाना ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि यूपी के खिलाफ मैच होने के बाद आरसीबी के फैन बेस को लेकर स्मृति मंधाना ने स्पोर्ट्स 18 पर एक चर्चा के दौरान कहा- हम देखेंगे कि क्या दिल्ली में फैंस की भीड़ बैंगलोर के फैंस से मेल खा सकती है?

मैं यहां पर साल 2016 में एक आईपीएल मैच देखने आई थी। उस समय भी फैंस की भीड़ ऐसी ही थी और माहौल भी ऐसा ही था। जिस तरह से लोग मेरा सपोर्ट कर रहे हैं वो शानदार है। एक महिला क्रिकेटर के रूप में मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट की जीत हुई है।

स्मृति ने आगे कहा- मैं सिर्फ यह आरसीबी के मैचों को लेकर नहीं कह रही हूं। यह महिला क्रिकेट की जीत है, लेकिन बैंगलोर के फैंस हमारे मैचों के लिए पागल थे। यह देखकर अच्छा लगा कि फैंस सिर्फ आरसीबी को ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों को भी सपोर्ट कर रहे हैं। वे आरसीबी को सबसे वफादार फैनबेस कहते हैं, और हमने इसे इस बार देखा है। यह देखना बहुत अच्छा है। यह महिला क्रिकेट बिरादरी की जीत है।

close whatsapp