PSL 2024 में नहीं बन रहे रन तो आउट होने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे सरफराज अहमद - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2024 में नहीं बन रहे रन तो आउट होने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे सरफराज अहमद

कराची किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी सरफराज खान सात रन बनाकर रनआउट हो गए।

PSL 2024 (Pic Source-Twitter)
PSL 2024 (Pic Source-Twitter)

इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। मैच के दौरान क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के अनुभवी खिलाड़ी सरफराज अहमद काफी मजाकिया तरीके से रनआउट हुए । उनके रनआउट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सरफराज अहमद का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा है। वो अपनी टीम के लिए अभी तक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम नहीं है। कराची किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी सरफराज खान सात रन बनाकर रनआउट हो गए। दरअसल ग्लेडिएटर्स की पारी के 12वें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी की एक गेंद को सरफराज अहमद ने काफी हल्के हाथों से खेला। गेंद बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शोएब मलिक के पास गई।

नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर खड़े राइली रूसो एक रन लेना चाहते थे और वो इसे पूरा करने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि सरफराज खान को यह रन नहीं लेना था। शोएब मलिक ने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड की ओर फेंकी। हालांकि गेंद स्टंप्स को नहीं लगी। लेकिन मिड विकेट पर खड़े अनवर ने गेंद को पकड़ा और तुरंत उन्होंने उसे ब्लेसिंग मुजरबानी के पास फेंका। ब्लेसिंग मुजरबानी ने गेंद को पकड़कर सरफराज खान को रनआउट कर दिया।

यह रही वीडियो:

कराची किंग्स को मैच जीतने के लिए 119 रनों की जरूरत है

कराची किंग्स के लिए इस मैच को भी जीतना बेहद जरूरी है। टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। कराची किंग्स की ओर से अनुभवी गेंदबाज हसन अली ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके। हसन अली के अलावा ब्लेसिंग मुजरबानी और ज़ाहिद महमूद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए जबकि एक विकेट मीर हमजा ने लिया।

क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स की ओर से साउद शकील ने 33 रन बनाए जबकि जेसन रॉय ने 15 रनों का योगदान दिया। ख्वाजा नफे ने 17 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान राइली रूसो ने 10 रन बनाए। कराची किंग्स ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। बता दें, कराची किंग्स ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स की बात की जाए तो टीम ने 6 मैच में चार में जीत दर्ज की है और 9 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?