WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम MI मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन रिकॉर्ड्स जो UPW बनाम MI मुकाबले के दौरान टूट सकते हैं

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 7 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा।

Mumbai Indians Women Team (Photo Source: X/Twitter)
Mumbai Indians Women Team (Photo Source: X/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 7 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

बता दें, मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में पांच मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यूपी वॉरियर्स इस अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो इस मैच में टूट सकते हैं।

1- ग्रेस हैरिस महिला प्रीमियर लीग 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में टॉप 3 में अपनी जगह बना सकती है

Grace Harris
Grace Harris

यूपी वॉरियर्स की शानदार बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में पांच मैच में लगभग 60 के औसत से 158 रन बनाए हैं। ग्रेस हैरिस इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर है।

हालांकि बेहतरीन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में टॉप 3 में अपनी जगह बना सकती है। अगर ग्रेस हैरिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रन और बना लिए तो वो इस सूची में टॉप 3 में अपनी जगह बना लेंगी।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp