मार्च 7- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 7, 2024 4:36 pm

1. IND vs ENG 5th Test: कुलदीप की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर ढेर
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडिमय में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी, भारतीय गेंदबाजी के सामने मात्र 218 रनों पर ढेर हो गई है। तो वहीं मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड के टाॅप ऑर्डर के साथ मिडिल ऑर्डर की भी कमर तोड़ कर रख दी है। इंग्लैंड के टाॅप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों में से चार बल्लेबाजों को कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. IND vs ENG: ध्रुव जुरेल तो सच में एमएस धोनी की तरह विकेटकीपिंग करते हैं, यकीन न हो तो वीडियो देख लो
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल रातों-रात टीम इंडिया के स्टार प्लेयर बन गए। ध्रुव ने पहली पारी में 90 रनों की शानदार पारी खेली और फिर दूसरी पारी में 39* रन बनाकर भारत को 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया और कुछ शानदार कैच लपके। उन्होंने DRS कॉल लेने में भी कप्तान की बहुत मदद की। इस बीच, ध्रुव की मैच अवेयरनेस ने भारत को धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में ओली पोप का विकेट दिलाने में मदद की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. IND vs ENG 2024: रिकी पोंटिंग ने धर्मशाला टेस्ट में इतिहास रचने वाले ‘स्पिन के मास्टर’ अश्विन की तारीफ में पढ़े कसीदे
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कमेंटेटर रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की तारीफ करते हुए कहा है कि भारतीय ऑफ-स्पिनर हर परिस्थिति में स्पिन के मास्टर हैं। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज 7 मार्च को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है, क्योंकि वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. एमएस धोनी की साइन वाली जर्सी आज भी मेरे घर पर गर्व से रखी हुई है- सुनील गावस्कर
रांची में आईपीएलऑनस्टार कार्यक्रम में स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक स्पेशल बातचीत के दौरान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बार फिर बताया कि वो क्यों महेंद्र सिंह धोनी के इतने बड़े फैन हैं। गावस्कर ने फिर से उस पल को याद किया, जब एमएस धोनी ने उनकी जर्सी साइन की थी। उन्होंने बताया कि, पूर्व कप्तान और टीवी कमेंटेटर सुनील गावस्कर के घर पर महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी गर्व के साथ रखी हुई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. IPL 2024: ऋषभ पंत वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें और नुकसान होगा- पूर्व क्रिकेटर का बयान
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि दिसंबर 2022 में एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत को वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर वो अपनी वापसी को लेकर जल्दबाजी करते हैं तो ऐसा करने से उनको फिर से चोट लग सकती है। हालांकि पंत भी वापसी के लिए बेचैन हैं और अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी के लिए किसी मौके का इंतजार कर रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. IPL 2024: इस सीजन में कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे एबी डिविलियर्स, RCB में भी वापसी के दिए संकेत
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के लिए भारत आने वाले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व बल्लेबाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि वह आगामी आईपीएल 2024 के पहले कुछ हफ्तों के लिए मुंबई में होंगे। दरअसल, एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) आगामी आईपीएल 2024 में बतौर ब्रॉडकास्टर एक्शन में नजर आने वाले हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से रिटायरमेंट का मन बना चुके हैं दिनेश कार्तिक
भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) के अंत में अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आखिरी बार आईपीएल जर्सी में नजर आएंगे, जब वह अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की पहला खिताब जीतने में मदद करने मैदान में उतरेंगे। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. WPL 2024: मुश्किल में फंसी गुजरात जायंट्स की बढ़ी परेशानियां, घुटने की चोट के कारण लीग से बाहर हुई स्टार प्लेयर
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल (Harleen Deol) घुटने की चोट के कारण जारी महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) से बाहर हो गई हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात जायंट्स (GG) की स्टार बल्लेबाज हरलीन देओल घुटने (Harleen Deol) की चोट के कारण जारी WPL 2024 के शेष भाग से बाहर हो गई हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. कुलदीप यादव ने जैक क्रॉली को किया बोल्ड, तो फैन्स को आई बाबर आजम के आउट होने की याद
धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने बेन डकेट का विकेट लेने के साथ इसकी शुरुआत की। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एक शानदार गेंद पर जैक क्रॉली (Zak Crawley) को आउट किया। इंग्लिश बल्लेबाज इस गेंद को समझने में पूरी तरह नाकाम रहे और बोल्ड हो गए। यह कुलदीप यादव की वह मैजिकल गेंद है, जिस पर उन्होंने 2019 वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी बोल्ड किया था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. ऑस्ट्रेलिया का आयरलैंड दौरा पैसे और वेन्यू की कमी के चलते लटका अधर में
आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत (FTP) ऑस्ट्रेलिया की सीनियर मैन्स क्रिकेट टीम इस साल अगस्त-सितंबर में तीन मैचों की वनडे और एकमात्र टी20 मैच के लिए आयरलैंड दौरे पर जाने वाली थी। हालांकि, पैसे की किल्लत व मैच वेन्यू की कमी के चलते ऑस्ट्रेलिया का आयरलैंड दौरा अधर में लटक गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)