IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन के 100वें टेस्ट को लेकर उनकी पत्नी प्रीति ने दिया प्रोत्साहित संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन के 100वें टेस्ट को लेकर उनकी पत्नी प्रीति ने दिया प्रोत्साहित संदेश

राहुल द्रविड़ का संदेश तमाम लोगों को काफी अच्छा लगा और स्टेडियम में आए लोगों ने अनुभवी स्पिनर के लिए जमकर चीयर किया।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए काफी खास है। दरअसल यह रविचंद्रन अश्विन का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला है।

मैच शुरू होने से पहले जब भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रविचंद्रन अश्विन को लेकर शुभ संदेश दे रहे थे तब अनुभवी स्पिनर की आंखों में आंसू आ गए थे। यही नहीं उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अश्विन और दो युवा बेटियां भी वही खड़ी हुई थी। राहुल द्रविड़ का संदेश तमाम लोगों को काफी अच्छा लगा और स्टेडियम में आए लोगों ने अनुभवी स्पिनर के लिए जमकर चीयर किया।

ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम किए हैं। उन्हें दुनिया के बेहतरीन स्पिनर्स में गिना जाता है। सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने भी अपने पति की जमकर प्रशंसा की।

यह रही वीडियो:

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो रिलीज की है जिसमें प्रीति कह रही है, ‘यह सच में काफी खास दिन है। रविचंद्रन अश्विन के 100वें टेस्ट का बिल्ड-अप जबरदस्त था। हम इसे एक और मैच की तरह देख रहे थे। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि यह उपलब्धि को हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान बात है।

पिछले कुछ हफ्तों से हम इस चीज को लेकर काफी बातचीत कर रहे थे और यह उपलब्धि को हासिल करना सच में बहुत बड़ी बात है। टीम के साथी और परिवार की मदद से ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें सच में सबसे काफी सपोर्ट मिला।’

रविचंद्रन अश्विन ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस समय खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट में भी उन्होंने पहली पारी में काफी अच्छी गेंदबाजी की और 51 रन देकर चार विकेट झटके। कुलदीप यादव ने भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए और इन दोनों की गेंदबाजी की वजह से ही इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?