IND vs ENG: गिल के साथ बहस कर रहे थे बेयरस्टो, तभी सरफराज ने कहा ‘ज्यादा उछल रहा है’, देखें वायरल वीडियो
दूसरी पारी में सिर्फ 39 रन बनाकर आउट हुए बेयरस्टो
अद्यतन - Mar 9, 2024 4:22 pm

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला गया। बता दें कि मैच में आज 9 मार्च को खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। साथ ही इस घटना की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
हुआ यूं कि जब इंग्लैंड की दूसरी पारी में क्रीज पर जाॅनी बेयरस्टो बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, तो वे भारत की पहली पारी में जिम्मी एंडरसन द्वारा शुभमन गिल को आउट करने को लेकर पूछते हैं। तुम जिम्मी एंडरसन को लेकर क्या कह रहे थे, कि वह थक गया है, लेकिन उसी ने तुम्हें आउट किया।
इसके बाद शुभमन ने भी बेयरस्टो को उन्हीं की भाषा में जबाव देते हुए, तो उससे क्या हुआ, उन्होंने मेरा विकेट 100 बनने के बाद लिया था, तुम लागों ने यहां कितने बना लिए हैं। इसी बीच फील्डिंग कर रहे सरफराज की एंट्री होती है तो वे बेयरस्टो को कहते है, थोड़े से रन क्या बना लिए, ज्यादा ही उछल रहा है।
देखें इस घटना की वायरल वीडियो
" Thora sa run kya bana liya zyada uchal rha hai " to bairstow😭😭🤣🤣 https://t.co/oIzST8Z83M
— ` (@The4Gautam) March 9, 2024
दूसरी ओर, अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे बेयरस्टो मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते हैं। धर्मशाला टेस्ट मैच की पहली पारी में 29 रन बनाकर आउट होने वाले बेयरस्टो दूसरी पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 39 रनों पर ही आउट हो गए। कुलदीप ने उन्हें पगबाधा आउट किया।
साथ ही बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों के बड़े अंतर से हराया। धर्मशाला टेस्ट मैच को अपने नाम करने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से रौंद दिया है। तो वहीं सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए युवा यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।