अरुणअरुण धूमल IPL 2024

हमें इस सीजन डबल हेडर्स की संख्या में इजाफा करना होगा- IPL चेयरमैन अरुण धूमल का बयान

22 मार्च 2024 से शुरू होगा IPL का 17वां सीजन।

IPL chairman Arun Singh Dhumal (Photo Source: Twitter)
IPL chairman Arun Singh Dhumal (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के पहले 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है और बाकी बचे हुए मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान आम चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद किया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को चुनावों के कारण बढ़े हुए लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण होम और अवे प्रारूप में टूर्नामेंट आयोजित करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष, अरुण धूमल आम चुनाव वर्ष 2019 की तरह पूरे टूर्नामेंट को बिना किसी परेशानी के आयोजित करने को लेकर आश्वस्त हैं। हाल ही में, धूमल ने खुलासा किया कि वे 25 या 26 मई तक टूर्नामेंट को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं और इसलिए उन्हें इस सीजन डबल हेडर्स की संख्यां बढ़ानी होगी।

हम 25 या 26 मई तक IPL को खत्म करने का प्लान बना रहे हैं- अरुण धूमल

स्पोर्टस्टार से बातचीत के दौरान अरुण धूमल ने कहा कि, “इस बार चुनौती यह है कि हम जून के पहले सप्ताह में टी-20 वर्ल्ड कप से शुरू कर रहे हैं, और हम 25 मई या 26 मई तक टूर्नामेंट को समाप्त करने की योजना बना रहे थे क्योंकि इसके बाद सभी टीमों को अमेरिका जाना होगा और यह एक क्षेत्र पूरी तरह से अलग है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसी स्थिति हो सकती है जहां हमें चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थोड़ा अंतर रखना होगा। हमें डबल-हेडर बढ़ाना पड़ सकता है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद हम इस पर बेहतर स्पष्टता दे पाएंगे”

इस बार अधिक डबल हेडर के कारण टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की थकावट के बारे में आगे बोलते हुए, धूमल ने सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों के आराम को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। धूमल ने आगे कहा कि, “आईपीएल में हमारे पास डबल-हेडर हैं, इसलिए हम एक अच्छे कार्यक्रम के साथ आने के लिए आश्वस्त हैं, जहां उन्हें बीच में कुछ अच्छा आराम मिलेगा और विभिन्न जगहों पर अपना मैच खेलने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।”

close whatsapp