WPL 2024: Match-19, MUM-W vs BAN-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच?

WPL 2024: Match-19, MUM-W vs BAN-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच?

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

Royal Challengers Banglore (Pic Source-Twitter)
Royal Challengers Banglore (Pic Source-Twitter)

प्रीव्यू (Preview):

MUM-W vs BAN-W Match Prediction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस महिला टीम (MUM-W) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BAN-W) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 7 मैच में 5 जीत और 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बोर्ड पर लगाए थे।

मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम गेंद पर लड़ाई लड़ी लेकिन 1 रन से चूक गए। ऋचा घोष ने टीम के लिए 29 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रही।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women, Match-19
Venue Arun Jaitley Stadium, Delhi
Date and Time 12 March, Tuesday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Sports18 & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच बल्लेबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। शॉट बाउंड्री होने के चलते यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने में आसानी से होती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 3
Mumbai Indians Women Won 3
Royal Challengers Bangalore Women Women Won 0
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

मुंबई इंडियंस महिला (MUM-W):

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (BAN-W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

स्मृति मंधाना WPL 2024 में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने इस सीजन में 7 मैचों में 248 रन जड़े हैं। मुंबई इंडियंस महिला टीम के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह मुकाबला बेहद ही अहम है, ऐसे में उनसे कप्तानी पारी की उम्मीद है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

श्रेयंका पाटिल ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ श्रेयंका पाटिल शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है।

कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction): मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीत दर्ज करेगी।

close whatsapp