पाठ-पूजा के साथ हार्दिक पांड्या Mumbai Indians के साथ जुड़े, पहले रोहित करते थे ये काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाठ-पूजा के साथ हार्दिक पांड्या Mumbai Indians के साथ जुड़े, पहले रोहित करते थे ये काम

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।

Hardik Pandya (Pic Source-X)
Hardik Pandya (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और तमाम लोग पिछले काफी समय से इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। इस बार मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही नहीं उनकी कप्तानी में टीम ने 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं। यही नहीं उन्होंने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में पूजा भी की। उनके साथ इस पूजा में कोच मार्क बाउचर भी शामिल थे।

यह रही मुंबई इंडियंस की ओर से ट्वीट:

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम एक बार फिर से इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

बता दें, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से पहले भी खेल चुके हैं। गुजरात टाइटंस की टीम की ओर से खेलने से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से ही खेलते थे। अब आगामी सीजन में अनुभवी ऑलराउंडर एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?