KKR का आईपीएल 2024 के लिए स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, मिचेल स्टार्क, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा, चेतन सकारियावैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, साकिब हुसैन, केएस भरत, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर।
IPL 2024: 17वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 9 दिन बाकी और ये ‘9’ नंबर KKR के लिए है काफी Lucky
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी।
अद्यतन - Mar 13, 2024 12:42 pm

IPL 2024 के शुरू होने में अब महज 9 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है और सभी की कोशिश यही है कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने होंगी।
क्या आपको पता है? एक IPL सीजन में लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कोलकाता नाईट राइडर्स के नाम है। उन्होंने 2014 में लगातार 9 मैच जीते थे।
उस सीजन की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2014 में अपने पहले नौ मैचों में से सात में हार का सामना किया, लेकिन उसके बाद नौ मैचों में शानदार जीत दर्ज की और कप्तान के रूप में गौतम गंभीर के साथ खिताब जीतने तक का सफर तय किया। केकेआर ने 2015 सीजन का पहला मैच जीतकर 10 मैचों की जीत का रिकॉर्ड बनाया। IPL के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार 10 मैच नहीं जीत पाई है।
पिछले कुछ सीजन में KKR का प्रदर्शन रहा है बेहद ही खराब
आपको बता दें कि, आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आईपीएल 2022 और 2023 में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी है। आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने कई बदलाव किए हैं, जिसे देखते हुए टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हाल ही में आईपीएल 2024 के लिए शेड्यूल का ऐलान किया गया था। हालांकि लोकसभा चुनाव के कारण अभी सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की गई है। शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। कोलकाता की टीम जारी शेड्यूल में सिर्फ तीन मैच खेलेगी।