cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 14 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुंबई की इस शानदार जीत पर सचिन तेंदुलकर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर रिकॉर्ड 42वीं बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई के रणजी चैंपियन बनने के बाद क्रिकेट जगत से टीम को ढेरो शुभकामनाएं मिली।

मुंबई की इस शानदार जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को बहुत-बहुत बधाई, अपनी 42वीं रणजी ट्रॉफी जीतने पर। विदर्भ के लचीलेपन ने मैच को बहुत दिलचस्प बना दिया। करुण (नायर), अक्षय (वाडकर) और हर्ष (दुबे) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और मैच को रोमांचक बना दिया।

इसके अलावा वसीम जाफर, इरफान पठान, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना समेत अन्य हस्तियों ने भी मुंबई को बधाई दी।

IPL 2024 के लिए संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें युजी चहल और संजू सैमसन खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस बीच आईपीएल 2024 से पहले से पहले MI टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में पांड्या और रोहित को एक साथ नहीं देखा गया।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?