शायद ही आपने ऐसा देखा होगा! जब ध्रुव जुरेल के पिता ने बेटे को सबके सामने किया Salute, Video हुआ Viral - क्रिकट्रैकर हिंदी

शायद ही आपने ऐसा देखा होगा! जब ध्रुव जुरेल के पिता ने बेटे को सबके सामने किया Salute, Video हुआ Viral

ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा रहा था।

Dhruv Jurel Father Salute His Son (Pic Source-X)
Dhruv Jurel Father Salute His Son (Pic Source-X)

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के पिता और कारगिल युद्ध में भाग ले चुके नेम चंद ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपने बेटे की सलामी के जवाब में इंडिया टुडे कॉनक्लेव में उन्हें सलामी दी।

बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल ने अपने पहले टेस्ट अर्धशतक बनाने के बाद अपने पिता को सलामी दी थी और इसी का जवाब नेम चंद ने इंडिया टुडे कॉनक्लेव में दिया।

ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा रहा था। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी विकेटकीपिंग से भी इस टेस्ट सीरीज में छाप छोड़ी थी। तमाम लोगों ने ध्रुव जुरेल की जमकर प्रशंसा की थी। ध्रुव जुरेल के पिता ने काफी मेहनत की थी और इसी वजह से युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर पाए थे।

यही नहीं बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलने से एक रात पहले ध्रुव जुरेल और उनके पिता के बीच काफी बातचीत हुई थी और उनका यही मानना था कि ध्रुव भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेल्यूट करें। ध्रुव ने कहा कि, ‘अर्धशतक बनाने के बाद मेरा सेलिब्रेशन मेरे पिता के लिए था। उन्होंने कारगिल युद्ध में भी जंग लड़ी थी। पिछली शाम को मैंने अपने पिता से बात की और उन्होंने कहा कि बेटा एक बार Salute जरूर करें। यह उनका बचपन से सपना था।’

ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किया बेहतरीन प्रदर्शन

नेम चंद हमेशा से यही चाहते थे कि उनका बेटा अपने देश के लिए जंग लड़े। वो उन्हें नेशनल डिफेंस एकेडमी में भेजना चाहते थे। हालांकि ध्रुव को हमेशा से ही क्रिकेटर बनना था और भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करना था।

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने इस मैच में 46 रन बनाए थे जिसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया था। चौथे टेस्ट में उन्होंने 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया था। ध्रुव जुरेल भविष्य में भी भारतीय टीम की ओर से ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?