SRH tickets for IPL 2024: ऑनलाइन, ऑफलाइन, Stand-wise availability और बुकिंग प्रोसेस यहां देखें

SRH tickets for IPL 2024: ऑनलाइन, ऑफलाइन, Stand-wise availability और Booking Process यहां देखें

SRH tickets for IPL 2024: ऑनलाइन, ऑफलाइन, Stand-wise availability और बुकिंग प्रोसेस यहां देखें।

SRH (Photo Source: Twitter)
SRH (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 Ticket Booking Online: IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। फैंस इस टूर्नामेंट का इंतेजार बेसब्री से कर रहे हैं। आईपीएल का पहला ही मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चेन्नई के MA Chidambaram स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करेगी।

इस बार सनराइजर्स हैदराबाद बड़े बदलाव के बाद आईपीएल में उतर रही है। टीम का नेतृव बदला है और एडन मार्करम की जगह कमान पैट कमिंस को सौंपी गई है।  SRH की टीम मैनेजमेंट ने पैट कमिंस को अपने पाले में लाने के लिए 20.50 रुपये खर्च किए हैं। इतने पैसे लुटाने के पीछे का कारण बस यही है की साल 2023 पैट कमिंस के लिए बेहद ही शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत दिलाई, Ashes बरकरार रखी और भारत की सरजमीं पर ही टीम इंडिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप भी जीता।

SRH प्रबंधन को पूरी उम्मीद है की पैट कमिंस अब उनकी फ्रेंचाइजी के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और टीम को चार साल में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि, टूर्नामेंट के पहले चरण में, SRH अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में क्रमशः मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो मैच खेलेगी।

SRH tickets for IPL 2024: How to book Online and Offline

आईपीएल 2024 के लिए SRH टीम के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बुक करें?

SRH के पहले दो घरेलू मैचों के टिकट जारी कर दिए गए हैं और यह PaytmInsider पर उपलब्ध हैं। टिकट की कीमतें 1500 रुपये से 30000 रुपये तक हैं और फैंस को हर दो टिकट खरीदने पर एक फैन जर्सी मिलेगी। इसके अलावा, ऑरेंज आर्मी लाउंज में फैंस को प्रत्येक टिकट के लिए एक जर्सी मिलेगी।

आईपीएल 2024 के लिए राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच:

Match No (मैच नंबर) Day (दिन) Date (तारीख) Match (मैच) Time (समय) (IST)
8 Wednesday (बुधवार) 27-March-24 SRH vs MI 7:30 PM
18 Friday (शुक्रवार) 05-April-24 SRH vs CSK 7:30 PM

SRH tickets prices for IPL 2024 (Stand-wise):

Stand (स्टैंड) Price (कीमत)
Kuhi South East Terrace – 2 (कुही साउथ ईस्ट टेरेस – 2) INR 1500
Dream 11 South West Terrace – 1 (ड्रीम 11 साउथ वेस्ट टेरेस – 1) INR 1750
Dream 11 West Stand First Floor, Arun Ice Cream East Stand First Floor (ड्रीम 11 वेस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर, अरुण आइसक्रीम ईस्ट स्टैंड फर्स्ट फ्लोर) INR 2500
Wavin West Stand Ground Floor (वेविन वेस्ट स्टैंड ग्राउंड फ्लोर) INR 4000
BKT Tires East Stand Ground Floor (बीकेटी टायर्स ईस्ट स्टैंड ग्राउंड फ्लोर) INR 4500
BKT Tires North Stand 1st Floor (बीकेटी टायर्स नॉर्थ स्टैंड फर्स्ट फ्लोर) INR 6000
South West First Floor (साउथ वेस्ट फर्स्ट फ्लोर) INR 7500
Orange Army Lounge North East Ground Floor (ऑरेंज आर्मी लाउंज नॉर्थ ईस्ट ग्राउंड फ्लोर) INR 15000
S29, S29A, S30, S31, S32, S33 INR 22000
S12, S13, S14, S15, S16, S17, S18, S18A, S19, S20, S21, S22 INR 30000

SRH tickets for IPL 2024 : Step Wise Ticket Booking Process

Step 1 – Paytm Insider की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लोकेशन हैदराबाद चुनें।

Step 2 – सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के आईपीएल 2024 सेक्शन में जाएं और Buy Now पर क्लिक करें।

Step 3 – मैच के लिए अपनी पसंदीदा सीटें चुनें और कार्ट में डाले

Step 4 – अपना टिकट डिलीवरी डिटेल्स और संपर्क डिटेल्स दर्ज करें और जारी रखें यानि Continue पर क्लिक करें। फैंस सीधे बॉक्स ऑफिस से टिकट लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Step 5 – अपने पसंदीदा भुगतान मोड के माध्यम से पेमेंट करें। इसके बाद डिलीवरी और पिकअप डिटेल्स, ईमेल और फोन नंबर के माध्यम से आपको भेज दिया जाएगा।

close whatsapp