जसप्रीत बुमराह ने बदल लिया अपना अवतार, इस बार गेंदबाजी नहीं लुक्स से कर रहे हैं वार
MI टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नया लुक आया सामने।
अद्यतन - Mar 15, 2024 6:23 pm

टीम इंडिया से अपनी रफ्तार दिखाने के बाद जसप्रीत बुमराह अब IPL खेलने के लिए तैयार हैं, साथ ही वो टीम के फोटोशूट में भी नजर आए थे। इस बीच अब इस गेंदबाज का नया अवतार देखने को मिला है, जो सोशल मीडिया के दुनिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही फैन्स को भी बुमराह का नया लुक पसंद आ रहा है।
हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से खुश नहीं हैं जसप्रीत बुमराह
जी हां, जब से हार्दिक पांड्या को MI टीम का कप्तान बनाया गया है, तब से फैन्स और खुद MI टीम के खिलाड़ी खुश नहीं हैं। जहां लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, बुमराह ने इंस्टा स्टोरी पर एक तंज भरा संदेश लगाया था और उसे हार्दिक के कप्तान बनाए जाने से जुड़ा गया था। तो दूसरी ओर SKY ने दिल टूटने वाला इमोजी इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी और वो भी काफी वायरल हुई थी।
जसप्रीत बुमराह का ये लुक देख फैन्स बोले WOW
*MI टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नया लुक आया सामने।
*जहां नई तस्वीर में बुमराह नजर आ रहे हैं SUPER COOL हेयरकट में।
*साथ ही इस तस्वीर में बुमराह ने लगा रखा है एक शानदार चश्मा भी।
*अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बुमराह का ये नया लुक।
एक नजर जसप्रीत बुमराह के COOL LOOK पर डालते हैं
MI टीम का लगातार जारी है अभ्यास
दूसरी ओर IPL 2024 के लिए मुंबई टीम ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है, जहां सभी खिलाड़ी हर दिन नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं टीम के अभ्यास सत्र में अभी तक बुमराह और रोहित शर्मा शामिल नहीं हुए हैं, ये दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे और थोड़ा आराम कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन की मस्ती देखने को मिल रही है, जहां एक वीडियो में ईशान मलिंगा का गेंदबाजी एक्शन कॉपी करते हुए नजर आए।