युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने वायरल हो रही अपनी तस्वीर को लेकर तमाम आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने वायरल हो रही अपनी तस्वीर को लेकर तमाम आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

धनश्री वर्मा ने अपने साथी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से चर्चा में है। बता दें, धनश्री वर्मा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर है। यह जोड़ी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी डांस की रील साझा कर रही है।

जब भी युजवेंद्र चहल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हैं तब उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अपने पति को चीयर करते हुए नजर आती हैं। यही नहीं घरेलू क्रिकेट में भी धनश्री वर्मा को अपने पति को चीयर करते हुए देखा गया है। हालांकि धनश्री वर्मा ने अपने साथी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कई लोगों ने इस तस्वीर पर कुछ ऐसे कमेंट किए जो धनश्री वर्मा को बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे। यही वजह है कि धनश्री वर्मा ने अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया।

युजवेंद्र चहल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। वो इस शानदार टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे जबकि धनश्री वर्मा प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भाग ले रही है।

धनश्री वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने तमाम आलोचकों को कहा कि, ‘मैं कभी भी मीम और ट्रोल को गंभीरता से नहीं लेती हूं और उसे पूरी तरह से इग्नोर कर देता हूं। हालांकि पिछले कुछ समय से लोगों ने मुझे काफी कुछ गलत कहा है जिसकी वजह से मेरे परिवार वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।’

यह रही धनश्री वर्मा की वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

धनश्री वर्मा ने आगे कहा कि, ‘सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सभी लोगों को बोलने की आजादी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी को लेकर कुछ भी बोल सकते हैं। मेरे परिवार वालों को इन सब चीजों से काफी बुरा लगा है और मैं खुद अब सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हूं। इससे मुझे काफी सुकून मिलेगा।’

धनश्री वर्मा ने अपने पति युजवेंद्र चहल को लेकर कहा कि, ‘चहल मेरा हर चीज में साथ देते हैं। उन्होंने खुद यह बात बोली की आप शो करो अच्छे से। आप लोगों को यह बिल्कुल भी भूलना नहीं चाहिए कि मैं भी किसी की मां, बेटी, बहन और दोस्त हूं। यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। मैं हमेशा से ही फाइटर रही हूं और मैं कभी भी हार नहीं मानूंगी।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?