WPL 2024: फाइनल मैच के दिन Delhi Metro ने फैंस के लिए ऑपरेशन टाइमिंग में किया बड़ा बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: फाइनल मैच के दिन Delhi Metro ने फैंस के लिए ऑपरेशन टाइमिंग में किया बड़ा बदलाव

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा WPL का फाइनल मैच

WPL Final (Image Credit- Twitter X)
WPL Final (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। WPL का दूसरा सीजन अभी तक काफी ज्यादा शानदार रहा है। तो वहीं अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज 17 मार्च, रविवार को पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि WPL के फाइनल मैच के दिन दिल्ली मैट्रो (Delhi Metro) ने क्रिकेट फैंस के आवागमन को आसान बनाने के लिए परिचालन समय में विस्तार है।

साथ ही इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। इस पोस्ट में फ्रेंचाइजी ने लिखा- ऐतिहासिक टाटा WPL फाइनल के बाद फैंस को बिना कोई परेशानी के मैट्रो यात्रा। इसके लिए डीएमआरसी के साथ काम करके खुशी मिली, क्योंकि अब फैंस मैच के बाद मैट्रो से आसानी से घर जा सकेंगे। आखिरी मैट्रो देर रात 12.15 पर रवाना होगी।

देखें दिल्ली कैपिटल्स की ये सोशल मीडिया पोस्ट

साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली मैट्रो को दिल्ली की धड़कन कहा जाता है, क्योंकि करीब 30 लाख से ज्यादा लोग प्रतिदिन एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं WPL के फाइनल मैच में इसके टाइमिंग में बदलाव, निश्चित तौर पर फैंस को काफी फायदा पहुंचने वाला है। बता दें कि दिल्ली मैट्रो का परिचालन का समय सामान्यत सुबह 5 बजे से रात 11.30 बजे तक रहता है।

दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें पहले WPL टाइटल पर

तो वहीं जब दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें अपना पहला खिताब जीतने पर होगी। गौरतलब है कि दिल्ली ने टूर्नामेंट के पिछले सीजन में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उसे फाइनल में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp