Kolkata Knight Riders (KKR): श्रेयस अय्यर की वापसी, गौतम गंभीर मेंटर और… इस बार IPL 2024 में इतने बदलावों के साथ उतर रही कोलकाता नाइट राइडर्स
23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दिन के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे।
अद्यतन - Mar 18, 2024 3:48 pm

IPL 2024: Kolkata Knight Riders (KKR) Major Changes: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। उसके बाद 23 मार्च को 2 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दिन के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे।
पिछले सीजन के प्रदर्शन की बात करें तो KKR की टीम टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में बेहद ही घातक नजर आ रही थी। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पकड़ खो दी और सुपर 4 में भी क्वालीफाई नहीं कर पाए। KKR ने 14 मैच खेले जिसमें सिर्फ 6 में जीत हासिल की जिसके कारण वह पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थे। बात करें KKR के आईपीएल रिकार्ड की तो उन्होंने केवल 2 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।
अब कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन तीसरे बार ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए उतरेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी बड़े-बड़े बदलाव के साथ आईपीएल में उतर रही है। आइए आपको बताएं-
Major Changes of Kolkata Knight Riders (KKR) for IPL 2024
आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टाइटंस के बदलावों पर डालें एक नजर-
- श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टीम में वापसी कर रहे हैं। ‘
- गौतम गंभीर बतौर मेंटर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में घर वापसी कर चुके हैं।
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने केएस भरत, चेतन साकरिया, मिचेल स्टार्क, अंगक्रिश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, साकिब हुसैन को ऑक्शन में खरीदा था।
- इसके साथ ही KKR ने शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, नारायण जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।
- जेसन रॉय निजी कारणों की वजह से इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है और उनकी जगह फिल साल्ट को टीम में शामिल किया गया है।
- गस एटकिंसन पहली बार आईपीएल में खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट का बहाना देकर अपना नाम वापस ले लिया और उनकी जगह दुष्मंता चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, फिल साल्ट, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, आंद्रे रसेल, अनुकुल राॅय, वैभव अरोड़ा, रहमनुल्लाह गुरबाज, हर्षित राणा। केएस भरत, चेतन साकरिया, मिचेल स्टार्क, अंगक्रिश रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, दुष्मंता चमीरा, मुजीब उर रहमान, साकिब हुसैन।