IPL 2024: रोहित शर्मा का हाथ पूरे सीजन में मेरे कंधों पर रहेगा: हार्दिक पांड्या - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रोहित शर्मा का हाथ पूरे सीजन में मेरे कंधों पर रहेगा: हार्दिक पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

Rohit Sharma and Hardik Pandya in Mumbai Indians. (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma and Hardik Pandya in Mumbai Indians. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और 2024 सीजन को अपने नाम करना चाहेंगे। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी काफी समय तक रोहित शर्मा ने की है। यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। यही नहीं उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

अब आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में एक और बेहतरीन ट्रॉफी जिताना चाहेंगे। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की और यह भी कहा कि पूरे सीजन में भारतीय कप्तान का हाथ उन पर रहेगा।

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘सबसे पहली बात इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि रोहित शर्मा हमेशा मेरी मदद करने के लिए होंगे अगर मुझे उनकी मदद की जरूरत पड़ी तो। वही अपने खुद कहा कि रोहित भारतीय टीम के कप्तान है और इससे टीम को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है।’

उनका हाथ मेरे कंधों पर होगा: हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि, ‘उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है मैं वही हासिल करने की कोशिश करूंगा। यह सच में काफी अच्छी फीलिंग है क्योंकि हम लोग 10 साल से खेल रहे हैं। मैंने अपना पूरा करियर उनकी कप्तानी में ही खेला है और इस पूरे सीजन में उनका हाथ मेरे कंधों पर होगा।’

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2015 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम की ओर से कई मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब देखना यह है कि आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या कैसा प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?