IPL 2024: भारी मन के साथ MI के साथ जुड़े हैं रोहित शर्मा, नेट्स में भी चेहरे पर दिख रही थी मायूसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: भारी मन के साथ MI के साथ जुड़े हैं रोहित शर्मा, नेट्स में भी चेहरे पर दिख रही थी मायूसी

रोहित शर्मा ने इस अभ्यास सत्र के दौरान कई बेहतरीन शॉट्स खेले।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम इस सीजन का अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।

हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा ने इस अभ्यास सत्र के दौरान कई बेहतरीन शॉट्स खेले। बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

हालांकि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। आगामी सीजन में रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी करना चाहेंगे और तमाम गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि नेट्स में रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

यह रहा ट्वीट:

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस खेलेंगे अपना पहला मुकाबला

रोहित शर्मा का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सभी टीमों के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। इस समय अनुभवी बल्लेबाज काफी अच्छे फॉर्म में है और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी वो अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में तो मुंबई इंडियंस में 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है अब देखना यह है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है? बता दें, हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और 2023 सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। पहली बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?