IPL 2024: मुंबई इंडियंस टीम में नए गेंदबाज की एंट्री, PSL के बाद भारत में मचाएगा तूफान
ल्यूक वुड हाल ही में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए हैं , जिसका एक वीडियो मुंबई इंडियंस टीम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अद्यतन - Mar 19, 2024 5:33 pm
Mumbai Indians: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड (Luke Wood) को चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ की जगह मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। 28 वर्षीय ल्यूक वुड 50 लाख रुपये की कीमत के साथ मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं। ल्यूक वुड ने इंग्लैंड के लिए पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो वनडे मैच खेले हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम आठ विकेट हैं।
आईपीएल के पिछले सीजन में 12 मैचों में 14 विकेट लेने वाले और मुंबई के गेंदबाजी विभाग के मुख्य गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लिया गया, जिनकी इनस्विंगर देखने लायक है।
PSL में पाकिस्तानियों बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा चुके हैं ल्यूक वुड, देखें वीडियो
Luke Wood has replaced Jason Behrendorff in Mumbai Indians for IPL 2024.pic.twitter.com/9WHX5tf7Tj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 18, 2024
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में पेशावर जाल्मी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद को रिवर्स-स्विंग करने की उनकी क्षमता अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चकित कर देती है। उन्होंने दुनिया भर की विभिन्न टी20 लीगों में खेला है और अपने हरफनमौला कौशल से सभी को प्रभावित किया है। पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने पेशावर जाल्मी के लिए सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए। वह पीएसएल टी20 टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ल्यूक वुड ने लगातार दो साल टी20 ब्लास्ट मेडल जीता है। इतना ही नहीं, उनके नाम काउंटी चैंपियनशिप में शतक भी दर्ज है।
𝘓𝘶𝘬𝘦 who's here! 😍💙#OneFamily #MumbaiIndians @lwood_95 pic.twitter.com/dU5bqaQbFp
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2024
ल्यूक वुड हाल ही में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए हैं , जिसका एक वीडियो मुंबई इंडियंस टीम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ल्यूक वुड मराठी में बोलते नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंत में वह कहते दिख रहे हैं, “ल्यूक वुड आला रे”